छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेन, 10-12 नवंबर को लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी; 4 राज्यों के 25 स्टेशन होंगे कनेक्ट
त्योहारों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लुधियाना और सहरसा के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया ...और पढ़ें

फेस्टिवल स्पेश्ल ट्रेन।
HighLights
लुधियाना-सहरसा के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन।
10 नवंबर को लुधियाना से, 12 को सहरसा से वापसी।
चार राज्यों के 25 शहरों को जोड़ेगी यह ट्रेन।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। दिवाली और छठ पूजा के चलते रेलयात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुविधाजनक आवागमन को देखते हुए रेलवे ने लुधियाना-सहरसा-लुधियाना के बीच आरक्षित त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। खास बात है कि ये ट्रेन चार राज्यों पंजाब, हरियाणा, यूपी और बिहार के 25 शहरों को आपस में कनेक्ट करने वाली हैं। 04658/04657 स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा लगाएगी।
यह भी पढ़ें- दिवाली और छठ पर बिहार जाना हुआ आसान, यूपी के बरेली से चलेंगी सात जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनें
10 नवंबर को लुधियाना से होगी रवाना : रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, ट्रेन नंबर 04658 लुधियाना-सहरसा आरक्षित त्योहार स्पेशल 10 नवंबर को लुधियाना से शाम 5:35 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। इस यात्रा में ट्रेन को करीब 30 घंटे 15 मिनट लगेंगे।
12 नवंबर को सहरसा से वापसी: इसी तरह वापसी में ट्रेन नंबर 04657 सहरसा-लुधियाना स्पेशल 12 नवंबर को सुबह 3:50 बजे सहरसा से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस दिशा में यात्रा का समय करीब 28 घंटे 45 मिनट रहेगा।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़-बरौनी का सफर अब होगा आसान, त्योहारों पर घर जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंग
जानें किन स्टेशनों पर होगा ठहराव
दोनों दिशाओं में यह ट्रेन ढंडारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, शाहपुर पटौरी, बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया और मानसी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। सीनियर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर बसंत कुमार ने रेलयात्रियों से त्योहार स्पेशल ट्रेन का लाभ उठाने और अपनी यात्रा को सुविधाजनक बनाने की अपील की है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।