दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर घर जाना आसान, वलसाड़ व हावड़ा और शकूरबस्ती के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ के लिए विशेष ट्रेनों की समय सारिणी ...और पढ़ें

पर्वों को लेकर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्पेशल ट्रेनें चलाएगा।
HighLights
पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर विशेष ट्रेनों के संचालन की समय सारिणी जारी
दिल्ली, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम होगा
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी जारी की है। कई ट्रेनें प्रयागराज से चलेंगी तो कई यहां रुककर गंतव्य की ओर जाएंगी।
इन स्पेशल ट्रेनों में प्रयागराज–वलसाड (04189/04190) सुपरफास्ट स्पेशल 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक दोनों दिशाओं में छह-छह फेरों में चलाएगा। वहीं, प्रयागराज–असारवा (04165/04166) फेस्टिवल स्पेशल 21 अक्टूबर से 26 नवंबर के बीच छह फेरों के लिए पटरी पर उतरेगी।
इसके अलावा नई दिल्ली–हावड़ा (04070/04069) और दिल्ली–हावड़ा (04092/04091) पूजा स्पेशल का ठहराव प्रयागराज जंक्शन पर दिया गया है। खातीपुरा–कोलकाता (09709/09710), अहमदाबाद–मालदा टाउन (09401/09402), खुर्दा रोड–आनंद विहार (08407/08408) और शकूरबस्ती–पटना अनारक्षित स्पेशल (04404/04403) सूबेदारगंज स्टेशन होकर गुजरेंगी।
इन विशेष गाड़ियों के संचालन होने से दिल्ली, बिहार, गुजरात और पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर सुगम होगा। ट्रेनों में सीट की मारीमारा से भी राहत मिलेगी और आरामदायक सफर भी होगा।
यह भी पढ़ें- RRB GDCE Bharti 2026 : उत्तर मध्य रेलवे की 694 पदों पर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब BLW कर्मियों को भी मौका
यह भी पढ़ें- रेलवे की NTPC भर्ती में लिपिक श्रेणी में कई पदों पर टाइपिंग टेस्ट खत्म, इसमें फेल अभ्यर्थी सेलेक्ट नहीं हो पाते थे
