विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे की NTPC भर्ती में लिपिक श्रेणी में कई पदों पर टाइपिंग टेस्ट खत्म, इसमें फेल अभ्यर्थी सेलेक्ट नहीं हो पाते थे

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Sat, 17 Oct 2026 01:53 PM (IST)

रेलवे ने एनटीपीसी भर्ती में लिपिक श्रेणी के कई पदों से टाइपिंग टेस्ट हटा दिया है। अब चयनित अभ्यर्थियों की ...और पढ़ें

रेलवे एनटीपीसी भर्ती में बड़ा बदलाव, लिपिक के कई पदों पर अब टाइपिंग टेस्ट नहीं होगा।

रेलवे एनटीपीसी भर्ती में बड़ा बदलाव, लिपिक के कई पदों पर अब टाइपिंग टेस्ट नहीं होगा।

HighLights

  1. अब नौकरी के बाद जांची जाएगी चयनित अभ्यर्थियों की दक्षता

  2. 2026 में शुरू हुई एनटीपीसी भर्ती में भी लागू रहेगा यह नियम

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रेलवे में गैर-तकनीकी लोकप्रिय कोटि (एनटीपीसी) की भर्ती परीक्षा में लिपिक और लेखा से जुड़े कई अहम पदों पर अनिवार्य टाइपिंग टेस्ट (टंकण परीक्षा) अब नहीं होगा। वर्तमान में चल रही एनटीपीसी भर्ती 2026 (3,548 पद पर आवेदन 6 नवंबर तक) स्नातक और बारहवीं स्तर (1,688 पद पर आवेदन 13 नवंबर तक) के चार प्रमुख पदों से ही यह नया नियम लागू हो जाएगा।

टाइप टेस्ट में फेल पर भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे

इनमें लिपिक-सह-टंकक (लेवल-दो), लेखा लिपिक (लेवल-दो), वरिष्ठ लिपिक (लेवल-पांच) और कनिष्ठ लेखा सहायक (लेवल-पांच) के पद शामिल हैं। अब तक इन पदों पर अंतिम चयन के लिए अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के साथ ही आरआरबी द्वारा आयोजित टाइपिंग टेस्ट पास करना अनिवार्य होता था। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में बेहतर अंक लाते थे, लेकिन तय गति सीमा के साथ टाइपिंग टेस्ट पास नहीं कर पाते थे, वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाते थे।

रेलवे बोर्ड ने सात अक्टूबर को भेजा है यह आदेश

रेलवे बोर्ड के निदेशक (स्थापना) यूके तिवारी के अनुसार सात अक्टूबर को ही आदेश सभी जोन व आरआरबी को भेज दिया गया है। निर्धारित पदों पर टाइपिंग टेस्ट नहीं होगा। अभ्यर्थियों को कंप्यूटर और टाइपिंग के बुनियादी ज्ञान होना चाहिए। नौकरी मिलने (कार्यभार ग्रहण करने) के बाद विभाग चयनित उम्मीदवार का कंप्यूटर या टाइपिंग प्रदर्शन जाचेंगे और वह संतोषजनक नहीं हुआ तो स्थायीकरण या पदोन्नति रोकी या विलंबित की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- छठ महापर्व के बाद पटना-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज जंक्शन पर पांच मिनट रुकेगी

यह भी पढ़ें- RRB Technician Bharti : CBT की उत्तर कुंजी जारी, आरआरबी प्रयागराज में कुल 469 पदाें पर होगी भर्ती