विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ महापर्व के बाद पटना-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, प्रयागराज जंक्शन पर पांच मिनट रुकेगी

By Amarish Kumar Edited By: Brijesh Srivastava
Published: Fri, 16 Oct 2026 08:19 PM (GMT+05:30)

छठ महापर्व के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ...और पढ़ें

छठ पर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

छठ पर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे पटना-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन चलाएगा।

HighLights

  1. स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 के बीच छह फेरे लगाएगी

  2. रेलवे बोर्ड व संबंधित जोनों से अंतिम मंजूरी के बाद साप्ताहिक चलेगी ट्रेन

जागरण संवाददाता, प्रयागराज।। छठ महापर्व के बाद दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की सहूलियत के लिए रेलवे ने पटना और आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली) के बीच एक साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है। रेलवे बोर्ड और संबंधित जोनों से अंतिम मंजूरी मिलने पर यह ट्रेन 21 नवंबर से 27 दिसंबर 2026 के बीच छह फेरे लगाएगी।

पटना से आनंद विहार (ट्रेन नंबर 02391) हर शनिवार रात 10:20 बजे पटना से रवाना होगी। रविवार सुबह 06:15 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और पांच मिनट ठहराव के बाद 06:20 बजे कानपुर-दिल्ली के लिए छूटेगी। शाम 06:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी।

आनंद विहार से पटना (ट्रेन नंबर 02392) हर रविवार रात 11:20 बजे आनंद विहार से चलेगी। सोमवार सुबह 09:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी और 09:35 बजे प्रस्थान कर शाम 05:20 बजे पटना पहुंचेगी। 22 कोच की यह ट्रेन दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन और कानपुर सेंट्रल पर भी रुकेगी।

यह भी पढ़ें- अब 18 नहीं 20 साल की उम्र में अभ्यर्थी बन सकेंगे स्टेशन मास्टर, रेलवे बोर्ड का अहम फैसला

यह भी पढ़ें- RRB Technician Bharti : CBT की उत्तर कुंजी जारी, आरआरबी प्रयागराज में कुल 469 पदाें पर होगी भर्ती