RRB GDCE Bharti 2026 : उत्तर मध्य रेलवे की 694 पदों पर भर्ती में बड़ा बदलाव, अब BLW कर्मियों को भी मौका
उत्तर मध्य रेलवे की 694 पदों पर जीडीसीई भर्ती में बड़ा बदलाव हुआ है, अब बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू) के ...और पढ़ें

उत्तर मध्य रेलवे जीडीसीई भर्ती 2026 के तहत 694 पदों पर अब प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।
HighLights
रेलकर्मियों बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा, आरआरसी ने जारी की संशोधित सूचना
आवेदन प्रक्रिया जारी, 30 अक्टूबर तक रेलकर्मी कर सकेंगे आवेदन
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। RRB GDCE Bharti 2026 रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ उत्तर मध्य रेलवे की सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (जीडीसीई) 2026 के 694 पदों पर भर्ती में बड़ा बदलाव हुआ है। अब बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्ल्यू), वाराणसी के नियमित व सेवारत कर्मचारियों को भी आवेदन की अनुमति मिल गई है।
पहले केवल एनसीआर कर्मी ही पात्र थे
पहले केवल एनसीआर कर्मी ही पात्र थे, लेकिन बीएलडब्ल्यू कर्मियों के जुड़ने से अब विभागीय प्रतिस्पर्धा और कड़ी हो जाएगी। जिन बीएलडब्ल्यू कर्मियों ने पहले आवेदन कर दिया है, उन्हें दोबारा आवेदन की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 30 अक्टूबर तक आनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
सबसे अधिक पद असिस्टेंट लोको पायलट के
भर्ती में सबसे अधिक विद्युत विभाग में असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) के 428 पद हैं। वहीं तकनीशियन के 89 पद, जूनियर इंजीनियर (जेई) के विभिन्न विभागों में 70 पद तथा गैर-तकनीकी (एनटीपीसी) संवर्ग में कामर्शियल कम टिकट क्लर्क के 104 व जूनियर क्लर्क के तीन पद शामिल हैं। भर्ती के लिए न्यूनतम सेवा अवधि की बाध्यता नहीं है।
निगेटिव मार्किंग होगी
आयु सीमा की गणना एक जनवरी 2027 से होगी, जिसमें सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 42, ओबीसी के लिए 45 और एससी/एसटी के लिए 47 वर्ष तय है। चयन कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय परीक्षा (सीबीटी) से होगा, जिसमें 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग रहेगी। पद की जरूरत के मुताबिक एएलपी के लिए सीबीएटी व क्लर्क के लिए टाइपिंग टेस्ट होगा। अंत में मेरिट, दस्तावेज सत्यापन व मेडिकल परीक्षण के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
