विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़-बरौनी का सफर अब होगा आसान, त्योहारों पर घर जाने के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन; नोट कर लें टाइमिंग

Published: Wed, 21 Oct 2026 09:03 AM (IST)

रेलवे ने त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़ और बरौनी के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

तस्वीर- फाइल।

तस्वीर- फाइल।

HighLights

  1. चंडीगढ़-बरौनी के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन।

  2. गोरखपुर और बरेली होकर चलेगी यह आरक्षित ट्रेन।

  3. यात्रियों को त्योहारों पर आवागमन में मिलेगी सुविधा।

जागरण संवाददाता, बरेली। त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने चंडीगढ़-बरौनी के बीच साप्ताहिक त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

गोरखपुर होकर चलने वाली इस आरक्षित ट्रेन का लाभ बरेली के यात्रियों को भी मिलेगा। ट्रेन चंडीगढ़ से प्रत्येक शुक्रवार और बरौनी से प्रत्येक रविवार को चलेगी। दोनों दिशाओं में छह-छह फेरे लगाए जाएंगे।

पूर्वोत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या-04536 चंडीगढ़-बरौनी त्योहार विशेष 23 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चंडीगढ़ से रात 11.45 बजे रवाना होगी। यह अगले दिन सुबह 7.02 बजे बरेली पहुंचेगी और 7.04 बजे शाहजहांपुर के लिए रवाना होगी। इसके बाद गोंडा होते हुए शाम पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। तीसरे दिन रात 12.30 बजे बरौनी पहुंचने का समय निर्धारित है।

वापसी में ट्रेन संख्या-04535 बरौनी-चंडीगढ़ त्योहार विशेष 25 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को बरौनी से सुबह 2.35 बजे चलेगी। यह सुबह 10.20 बजे गोरखपुर और शाम 7.20 बजे बरेली पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद रात नौ बजे मुरादाबाद के लिए रवाना होगी। अगले दिन सुबह 3:35 बजे चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।

16 कोच की होगी ट्रेन

त्योहार विशेष ट्रेन में कुल 16 कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 11, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के तीन और जनरेटर सह लगेज यान के दो कोच शामिल हैं। आरक्षित ट्रेन के संचालन से त्योहार के दौरान चंडीगढ़, मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर और बरौनी के बीच सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- 'टाइगर श्रॉफ पर हमले के लिए ट्रेन से लाए गए थे हथियार', 2 महिलाओं समेत 4 और गिरफ्तार