विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमृतसर में बेखौफ लुटेरे, लूट का विरोध करने पर व्यक्ति को मारी गोली; बाइक पर आए थे तीन बदमाश

Published: Wed, 04 Nov 2026 03:34 PM (IST)

अमृतसर के शिवाला इलाके में देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए।

शिवाला मंदिर के पास गोली लगने के बाद सड़क पर बैठा युवक।

शिवाला मंदिर के पास गोली लगने के बाद सड़क पर बैठा युवक।

HighLights

  1. अमृतसर में शिवाला मंदिर के पास लूट की वारदात।

  2. बाइक सवार तीन बदमाशों ने व्यक्ति को गोली मारी।

  3. घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर के शिवाला मंदिर के पास मंगलवार की देर रात बाइक सवार 3 बदमाशों ने एक व्यक्ति से लूट की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद पीड़ित से नकदी और अन्य सामान लूटकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल व्यक्ति को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। व्यक्ति की हालत स्थिर बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज किए हैं और उसके आधार पर कार्रवाई को शुरू कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें- दलजीत के अंतिम संस्कार पर संशय खत्म, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल मोगा में पैतृक गांव में होगी अंतिम विदाई

लूट की नीयत से युवक को घेरा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, देर रात बाइक सवार 3 बदमाश शिवाला इलाके के पास पहुंचे। उन्होंने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए उससे लूटपाट शुरू कर दी। जब उसने लूट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक की टांग पर लगी। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्या के आरोपी की दुकान गिराने पर मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, 1200 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके साथ ही वारदात से जुड़े तथ्यों और आरोपियों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि बाइक सवार बदमाशों के बारे में जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की जा रही है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए उनकी पहचान और वारदात के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक से जुड़े सुराग जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- लूट या साजिश! तरनतारन में पिस्टल दिखाकर 4 लाख के पटाखों से भरी गाड़ी छीनी, मालिक का शक- ड्राइवर भी मिला हुआ

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।