विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दलजीत के अंतिम संस्कार पर संशय खत्म, हाईकोर्ट के आदेश के बाद कल मोगा में पैतृक गांव में होगी अंतिम विदाई

Published: Wed, 04 Nov 2026 01:35 PM (IST)

हाईकोर्ट के निर्देश के बाद दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार 5 नवंबर को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा। अदालत ...और पढ़ें

बीते माह घटना के दिन पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर शव उठा कर ले गए।

बीते माह घटना के दिन पुलिस ने पहले लाठीचार्ज किया और फिर शव उठा कर ले गए।

HighLights

  1. हाईकोर्ट ने दलजीत सिंह के अंतिम संस्कार पर अहम निर्देश दिए।

  2. 5 नवंबर को मोगा के भामे कलां में होगा अंतिम संस्कार।

  3. कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। दलजीत सिंह के अंतिम संस्कार को लेकर चल रही कानूनी प्रक्रिया के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। अदालत के आदेश के बाद अब दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार 5 नवंबर को उनके पैतृक गांव भामे कलां में किया जाएगा। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने खुली अदालत में ही अपना आदेश सुना दिया।

आदेश की लिखित प्रति शाम चार बजे तक जारी होने की बात कही गई है। कोर्ट ने यह आदेश दलजीत की बहन की अर्जी पर जारी किया। पूर्व आदेश में अदालत ने पोस्टमार्टम पीजीआई चंडीगढ़ में कराने का आदेश दिया था। साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ के पुलिस महानिदेशकों को निर्देश दिए थे कि पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार परिवार और करीबियों की मौजूदगी में सम्मानजनक तरीके से कराया जाए।

यह भी पढ़ें- LPU प्रोटेस्ट मामले में हाईकोर्ट का कड़ा रुख, पंजाब सरकार को 72 घंटे में केंद्र को रिपोर्ट सौंपने का निर्देश

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

अदालत ने अंतिम संस्कार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने पर भी जोर दिया था। इससे पहले शव को लेकर उठे विवाद और परिवार की मांगों के मद्देनजर मामला हाईकोर्ट पहुंचा था। याचिका में निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने और परिवार को अंतिम संस्कार में उचित भागीदारी देने की मांग उठाई गई थी।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्या के आरोपी की दुकान गिराने पर मोगा पुलिस का बड़ा एक्शन, 1200 अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज

गांव में दी जाएगी अंतिम विदाई

अब अदालत के ताजा आदेश के बाद अंतिम संस्कार को लेकर स्थिति स्पष्ट हो गई है। दलजीत सिंह को उनके गांव भामे कलां में अंतिम विदाई दी जाएगी। लिखित आदेश सामने आने के बाद अदालत के सभी निर्देशों और प्रशासन की जिम्मेदारियों की विस्तृत तस्वीर भी स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें- कौन हैं अमनदीप कौर? जिनके घर ED ने की छापामारी; सरकारी जमीन और फर्जी इंतकाल से जुड़ा है मामला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।