पंजाब में युवती को अगवा कर 3 महीने तक किया दुष्कर्म, प्रेग्नेंट होकर पहुंची घर; आपबीती सुन घरवालों के उड़ गए होश
डेरा बाबा नानक (Punjab Crime) में एक 22 वर्षीय युवती ने आरोप लगाया है कि उसे रास्ते से अगवा कर तीन महीने तक दुष्कर्म किया गया जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने एक पास्टर पर धर्म परिवर्तन का भी दबाव डालने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाने के लिए पुलिस थाने के चक्कर काट रहा है।

संवाद सहयोगी, डेरा बाबा नानक। Punjab Crime: शनिवार को पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के अधीन आते निकटवर्ती गांव की 22 वर्षीय लड़की ने पुलिस थाना में अपनी मां, भाई सहित कई लोगों के साथ इंसाफ की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
पीड़िता ने आरोपियों पर उसे रास्ते से उठाकर तीन महीने लगातार दुष्कर्म करके उसे गर्भवती करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, पीड़िता ने एक पास्टर के खिलाफ धर्म परिवर्तन का भी आरोप लगाया है।
पुलिस पर भी लगाया गंभीर आरोप
पुलिस थाना डेरा बाबा नानक में पीड़ित परिवार ने बताया कि उसकी बेटी जो महोवाली में एक सैलर पर नौकरी करती थी। 19 जनवरी को उसकी बेटी को गांव पक्खोके टाहली साहिब के युवक ने अपने साथियों सहित किरच की नोक पर अगवा कर उसे बेहोश करने के बाद दूर उठाकर ले गए थे।
यह भी पढ़ें- Ghaziabad Crime: चार साल की मासूम बच्ची से कैब चालक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि उनकी बेटी लापता होने पर उन्होंने उसी समय ही पुलिस को सूचित किया था। जबकि पुलिस डेरा बाबा नानक और पुलिस कोटली सूरत मल्ली को सूचना दी गई थी। लड़की के लापता होने पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाए उसकी बेटी के किसी के साथ भाग जाने की बात कह रही थी।
बैसाखी वाले दिन घर आई बेटी
उन्होंने बताया कि लापता होने के बाद बैसाखी वाले दिन उनकी बेटी वापिस आई तो उसने बताया कि उसे कुछ युवकों ने अगवा करके रखा हुआ था। उसके साथ लगातार दुष्कर्म करते रहे और वह एक महीने की गर्भवती है। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसे अगवा करने के दौरान उक्त आरोपितों ने खाली कागज पर लिविंग रिलेशन संबंधी कागज पर जरबदस्ती हस्ताक्षर भी करवा लिए थे।
वहीं, एक पास्टर ने उसे धर्म परिवर्तन करने का भी जोर बनाया। पीड़ित लड़की को वह इंसाफ दिलाने के लिए एसएसपी बटाला पेश हुए। इसके बाद वह पुलिस थाना डेरा बाबा नानक और थाना कोटली सूरत मल्ली के चक्कर काटते रहे और आज भी वह डेरा बाबा नानक पुलिस थाने में पीड़ित लड़की के बयान दर्ज करवाने आए है, मगर थाने में बैठने के बावजूद भी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया गया।
पीड़ित लड़की ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि उसका जीवन बर्बाद करने वालों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। उधर, मामले संबंधी पुलिस थाना डेरा बाबा नानक के एसएचओ सतपाल सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की जांच के बाद ही आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।