गोली चलाने वाले काग्रेसी प्रत्याशी वोहरा पर मामला दर्ज
शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान गोली चलाने के मामले में थाना सिटी में मामला दर्ज।

जागरण संवाददाता, बटाला :
शुक्रवार को चुनाव प्रचार के दौरान गोली चलाने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने वार्ड दस के कांग्रेस प्रत्याशी डिप्टी वोहरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिअद के प्रत्याशी पूर्ण सिंह ने अपनी शिकायत में उस पर गोली चलाने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाए थे। जांच के उपरांत आरोपित वोहरा के खिलाफ मामला केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक जल्द आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शिअद के विधायक लखबीर सिंह लोधीनंगल ने अपने बयान में पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सत्ता के दबाव में जांच के दौरान आरोपित प्रत्याशी को किसी पुलिस अधिकार ने बचाने की कोशिश की, उस दौरान तो गोली की जगह पटाखे चलाए गए थे।
वहीं, कांग्रेस अपने प्रत्याशी के बचाव में उतर आई है तथा कहा कि वोहरा ने कोई गोली नहीं चलाई। केवल उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर करते वार्ड में पटाखे चलाए थे। शिअद के प्रत्याशी ने हार की बौखलाहट से उनके प्रत्याशी को बदनाम करने की सरासर साजिश रची है। जांच कि के उपरांत सब स्पष्ट हो जाएगा कि क्या सच्चाई थी। दरअसल, शुक्रवार वार्ड नंबर दस में चुनाव प्रचार करने के लिए शिअद प्रत्याशी पूर्ण सिंह सुबह सवा नौ बजे निकले। वार्ड की पूर्व पार्षद के घर पहुंचे। उनसे वोटों का समर्थन मांग रहे थे। बाहर निकलने के उपरांत सामने वोहरा ने पिस्टल के साथ हवाई फायर कर दिए। पूर्ण सिंह को वोहरा ने जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में आरोपित वहां से फरार हो गया।
आरोप बेबुनियाद, जांच में सब सामने आ जाएगा : वोहरा
डिप्टी वोहरा ने कहा कि उसपर जितने आरोप लगाए गए हैं वे सब बेबुनियाद हैं, उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें साफ स्पष्ट हो रहा है कि उनके समर्थकों ने सिर्फ पटाखें चलाए, नाकि गोलियां। मेरा लाइसेंसी पिस्तौल तो गन हाउस में पिछले दिनों से जमा है। शिअद हार की बौखलाहट की वजह से उसे कानूनी रूप से फसाने का प्रयास कर रहे है।
फिल्म अभिनेता रंजीत बावा के पीए हैं आरोपित
पंजाब फिल्म अभिनेता तथा गायक कार रंजीत बावा के आरोपित डिप्टी वोहरा के पीए है। किसान आंदोलन में भी वोहरा ने रंजीत बावा के साथ हर-स्टेज में देखा गया। सितंबर में किसान आंदोलन के दौरान बटाला में रखी विशाल रैली में वोहरा ने पंजाबी इंडस्ट्री के साथ जितने भी फिल्म हस्तियां तथा गायक कार को बुलाने तथा उनके रहने का बंदोबस्त वोहरा ने किया था। सोशल मीडिया में भी रंजीत बावा तथा वोहरा की तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।
कभी भी गिरफ्तारी हो सकती है आरोपित की : पुलिस
केस के जांच अधिकारी एएसआई अशोक कुमार ने बताया कि डिप्टी वोहरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। उसके हथियार के बारे जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल पुलिस कोई तथ्य नहीं मिलने की बात पुलिस भी मान रही है। पुलिस दावा कर रही है कि आरोपित की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।