Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Women's Day 2024: सारथी बनी महिलाएं, फिरोजपुर रेलवे स्‍टेशन को बखूबी संभाला; ट्रेन को भी किया ऑपरेट

    Updated: Fri, 08 Mar 2024 06:30 PM (IST)

    Womens Day 2024 पंजाब के फिरोजपुर रेलवे स्‍टेशन को महिला दिवस के दिन महिलाओं ने बखूबी संभाला। साथ ही महिलाओं ने एक ट्रेन का भी पूर्ण रूप से संचालन किया। लुधियाना से फिरोजपुर कैंट के बीच चली स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04997 का परिचालन पूरी तरह महिला रेलकर्मियों के जिम्मे रहा। लोकोपायलट सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की भूमिका में महिला रेलकर्मी थी।

    Hero Image
    सारथी बनी महिलाएं, फिरोजपुर रेलवे स्‍टेशन को बखूबी संभाला (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के अवसर पर शुक्रवार को फिरोजपुर मंडल के एक रेलवे स्टेशन तथा एक रेलगाड़ी का संचालन पूर्णतया महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया।

    फिरोजशाह रेलवे स्टेशन पर आज महिला रेलकर्मियों द्वारा सभी जिम्मेदारियां संभाली गई। फिरोजशाह रेलवे स्टेशन का संचालन महिला रेलकर्मियों द्वारा किया गया। फिरोजशाह रेलवे स्टेशन पर स्टेशन मास्टर की ड्यूटी शालू तथा पॉइंट्समैन की ड्यूटी रश्मि ने निभाई।

    महिला रेलकर्मियों के जिम्‍मे रहा परिचालन

    लुधियाना से फिरोजपुर कैंट के बीच चली स्पेशल रेलगाड़ी संख्या 04997 का परिचालन पूरी तरह महिला रेलकर्मियों के जिम्मे रहा। लोकोपायलट, सहायक लोको पायलट और ट्रेन मैनेजर की भूमिका में महिला रेलकर्मी थी। सुरक्षा दल और चेकिंग स्टाफ में भी सिर्फ महिला रेलकर्मी ही शामिल थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन मैनेजर मिस योगेंद्रा शेखावत के हरी झंडी दिखाते ही लोको पायलट भूपिंदर कौर और सहायक लोको पायलट अंजली कश्यप लुधियाना स्टेशन से स्पेशल रेलगाड़ी लेकर फिरोजपुर कैंट के लिए रवाना हुई। रेलगाड़ी में यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी रेलवे सुरक्षा बल की महिला जवानों अन्नू एवं सीमा द्वारा निभाई गई जबकि टिकट चेकिंग की जिम्मेदारी सीआईटी मिस पूनम, टीटीआई रानी और परमजीत कौर ने निभाई।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शंभू-खनौरी बॉर्डर पर महिलाओं का मोर्चा, दस मार्च को रेल रोको आंदोलन

    रेल प्रबंधक ने दी महिलाओं को शुभकामनाएं

    मंडल रेल प्रबंधक संजय साहू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मकसद संपूर्ण विश्व की महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक एवं राजनितिक तौर सशक्त करना है।

    यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस में आना चाहते थे भगवंत मान', नवजोत सिंह सिद्धू का दावा; मेरा डिप्टी बनने के लिए तैयार थे पंजाब के सीएम

    रेल प्रबंधक ने कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और सभी क्षेत्रों में पुरुषों से कंधे से कंधा मिला कर काम कर रही हैं। उन्होंने बताया कि भारतीय रेल में अब महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने सभी महिला रेलकर्मियों से अपील किया कि वे अपना कार्य निष्ठा-पूर्वक करें तथा देश की तरक्की में सहयोग करें।