Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोना जायसवाल को डायरेक्टर बनने पर दी बधाई

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 12 Nov 2019 06:26 AM (IST)

    स्थानीय लाजपत नगर की पंजाब भाजपा सचिव मोना जायसवाल को पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार ने डायरेक्टर स्वतंत्र प्रभार मनोनीत किया है।

    मोना जायसवाल को डायरेक्टर बनने पर दी बधाई

    संवाद सहयोगी, अबोहर : स्थानीय लाजपत नगर निवासी, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रधान एवं पंजाब भाजपा सचिव मोना जायसवाल को पेट्रोलियम मंत्रालय भारत सरकार ने डायरेक्टर स्वतंत्र प्रभार मनोनीत किया है। पंजाब भर में उनके समर्थकों में प्रसन्नता की लहर है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के बाद नियुक्ति कमेटी ऑफ कैबिनेट की सिफारिश पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने स्वतंत्र प्रभार वाले दो डायरेक्टरों को मनोनीत किया है। इनमें से एक डायरेक्टर पद पर मोना जायसवाल को मनोनीत किया गया है। भाजपा के साथ जुड़े हुए जायसवाल परिवार के अनिल जायसवाल की पत्नी मोना जायसवाल ने दो दशक पहले मंडल भाजपा महिला मोर्चा प्रधान के तौर पर सक्रिय राजनीतिक में अपनी भागीदारी आरंभ करने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव व प्रदेश प्रधान के तौर पर काम किया। उन्होंने अपने मनोनयन पर भाजपा के केंद्रीय व प्रादेशिक नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिलाओं को पूरा मान-सम्मान देने व महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित अभियान को और गति प्रदान करके उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को निष्ठा व ईमानदारी से निभाने के लिए प्रयासरत रहेंगी। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वह केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय में डायरेक्टर पद पर कार्य करते हुए इस क्षेत्र की सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करवाने का प्रयास करेंगी।