छठ पर्व पर रेलवे का तोहफा, पंजाब से बिहार के लिए आज रात चलेगी एकतरफा अनारक्षित स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन
छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने लुधियाना से समस्तीपुर के बीच एकतरफा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।
HighLights
छठ पर्व के लिए लुधियाना-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन चलेगी।
यह एक अनारक्षित एकतरफा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन है।
11 नवंबर को रात 8 बजे लुधियाना से होगी रवाना।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। छठ पर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने रेलयात्रियों की सुविधा के लिए पंजाब से बिहार के बीच स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन पंजाब के लुधियाना से रवाना होगी और बिहार के समस्तीपुर तक जाएगी। ये एक अनारक्षित फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन है।
फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से संचालित यह ट्रेन 11 नवंबर को रात 8 बजे लुधियाना रेलवे स्टेशन से रवाना होगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए समस्तीपुर पहुंचेगी।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर रेलवे का तोहफा: बिहार-झारखंड और बंगाल के बीच चलेंगी नई स्पेशल ट्रेनें, स्टेशनों पर बजेंगे लोकगीत
जानें कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 04684 लुधियाना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन छठ पर्व के मद्देनजर यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध करवाएगी। ट्रेन का ठहराव ढंडारी कलां, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशनों पर होगा।
यह भी पढ़ें- भागलपुर से आनंद विहार के लिए खुली अनारक्षित स्पेशल ट्रेन; विक्रमशिला एक्सप्रेस के रूट और स्टॉपेज पर सुबह हुई रवाना
छठ पूजा के मद्देनजर चलाई गई
रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहारों के दौरान अपने घरों को जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में छठ पूजा के मद्देनजर अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को आवागमन की सुविधा देने के उद्देश्य से इस विशेष ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। यह एकतरफा अनारक्षित ट्रेन होगी। यात्रियों से अपील की गई है कि वे इस विशेष रेल सेवा का लाभ उठाएं।