विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजपुर में ISI के लिए जासूसी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार, पाकिस्तान भेजते थे सेना के राज

Published: Fri, 23 Oct 2026 05:02 PM (IST)

आर्मी इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर में एक संयुक्त कार्रवाई कर आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले पति-पत्नी को ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. फिरोजपुर में आईएसआई के लिए जासूसी करते पति-पत्नी गिरफ्तार।

  2. भारतीय सेना के गुप्त ठिकानों की जानकारी पाकिस्तान भेजते थे।

  3. पत्नी नकली पुलिस अधिकारी बनकर सेना के जवानों को फंसाती थी।

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। आर्मी इंटेलिजेंस और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। फिरोजपुर के भारत-पाक सीमा से सटे गांव कालू वाला के रहने वाले ये आरोपी भारतीय सेना के गुप्त ठिकानों की जानकारी सीमा पार भेजते थे, जिनके खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए पति-पत्नी पर गंभीर आरोप हैं कि ये भारतीय सेना के गुप्त ठिकानों और संवेदनशील स्थानों की जानकारी पाकिस्तान और मलेशिया में बैठे आईएसआई के हैंडलर्स तक पहुंचाते थे।

इतना ही नहीं, ये दोनों पाकिस्तानी तस्करों को भी सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़ी अहम और खुफिया जानकारियां उपलब्ध करवाते थे। पुलिस द्वारा जब उनके मोबाइल फोन की जांच की गई, तो उनमें से देश की सुरक्षा से संबंधित कई अति-संवेदनशील दस्तावेज और जरूरी जानकारियां बरामद हुई हैं।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा के परिवार को सुरक्षा और PGI में पोस्टमार्टम पर बनी सहमति, 12 नवंबर से बिना पर्ची नहीं मिलेगा प्रेगाबलीन

नकली पुलिस अधिकारी बन डालती थी रौब

जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पकड़ी गई महिला नकली पुलिस अधिकारी बनकर आम लोगों को गुमराह करती थी। इसके अलावा, वह इंस्टाग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करके भारतीय सेना के जवानों को अपने 'हनी ट्रैप' में फसाने की कोशिशें भी करती थी, ताकि सेना से जुड़े गुप्त भेद उगलवाए जा सकें।

यह भी पढ़ें- पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल बाठ कनाडा के सरी बॉर्डर से गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट पर भागा था विदेश

मोबाइल खोलेगा राज

फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव के रहने वाले इस जोड़े के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट 1923 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा आरोपियों से गंभीरता से पूछताछ की जा रही है और माना जा रहा है कि जांच के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कई अन्य बड़े खुलासे होने की पूरी उम्मीद है।

फिलहाल आरोपियों के मोबाइलों की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है, ताकि सरहद पार बैठे एजेंट्स व भारत में अन्य सोर्स की जानकारियों सुरक्षा एजेंसियों के सामने आ सकें। 

यह भी पढ़ें- पंजाब में ड्रग्स नेटवर्क पर शिकंजा! 6 IPS अधिकारियों को मिले विशेषाधिकार, तस्करों को दिखाएंगे जेल का रास्ता