विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

11 स्कूल वाहनों के काटे चलान

By JagranEdited By:
Published: Fri, 12 Oct 2018 04:59 PM (IST)

फिरोजपुर : सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन व कार्रवाई करने को लेकर जिला बाल सुरक्षा यूनिट की टीम शुक्रवार को फिल्ड मे निकली।

11 स्कूल वाहनों के काटे चलान
11 स्कूल वाहनों के काटे चलान

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी का पालन व कार्रवाई करने को लेकर जिला बाल सुरक्षा यूनिट की टीम शुक्रवार को फिल्ड मे निकली। पंजाब बाल अधिकार सुरक्षा आयोग की हिदायत और जिला प्रोग्राम अफसर रतनदीप संधू के निर्देश पर काम करने वाली टास्क फोर्स टीम के सदस्यों के सहयोग से बॉर्डर रोड पर अलग-अलग स्कूल वाहनों की चे¨कग की। जिन स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरे, स्पीड गवर्नर, महिला अटेंडेंट नहीं थी उन 11 स्कूल वाहनों के चालान काटे गए। हालांकि जिन वाहनों के चलान काटे गए हैं, अधिकारियों की तरफ से किसी भी स्कूल के साथ जुड़े वाहनों का जिक्र नहीं किया, जिससे एक बात साफ हो रही है कि अधिकारी स्कूल प्रबंधकों के नाम गुप्त रखना चाह रहे हैं।

बाल सुरक्षा अफसर जसविंदर कौर ने स्कूल के ¨प्रसिपल और वाहन चालकों को सेफ स्कूल वाहन पॉलिसी की हिदायतों से अवगत करवाया गया। अधिकारी ने कहा कि यदि वह इन हिदायतों का पालन करेंगे तो ही स्कूली विद्यार्थियों को दुर्घटनाओं से बचाकर उनके अच्छे भविष्य की आशा की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बस ड्राइवर के पास भी अपने वाहन के कागज पूरे होने चाहिंए। इस मौके सतनाम ¨सह, राज कुमार, गुरप्रीत ¨सह और बलविंदर ¨सह मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।