विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख 80 हजार रुपये ठगे

By JagranEdited By:
Published: Thu, 11 Oct 2018 04:22 PM (IST)

जासं, फिरोजपुर। बेटे और दामाद को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख

विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख 80 हजार रुपये ठगे
विदेश भेजने के नाम पर 20 लाख 80 हजार रुपये ठगे

जासं, फिरोजपुर : बेटे और दामाद को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति से 20 लाख 80 हजार रुपये ठगी के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह केस गुरमेहर सिंह निवासी गो¨बद नगरी खाई फेमेकी की रिपोर्ट पर लव चावला निवासी दिल्ली गेट के खिलाफ किया है। पुलिस के अनुसार गुरमेहर ¨सह ने उच्चाधिकारियों को शिकायत दी थी। गुरमेहर ¨सह के अनुसार उन्होंने अपने लड़के करनदीप ¨सह और दामाद सिमरपाल ¨सह निवासी दातेवाला, जिला मोगा को वर्क परमिट पर कनाडा भेजना था। इसके लिए एक साल पहले लव चावला से संपर्क हुआ तो चावला ने कहा कि वह करनदीप ¨सह और सिमरपाल ¨सह को कनाडा के टोरेंटो में वर्क परमिट पर तीन साल के लिए एक होटल में नौकरी लगवा देगा। इसके 32 लाख लगेंगे। इसके बाद लव चावला को कई किश्तों में 32 लाख रुपये दिए गए। करनदीप और सिमरपाल को 31 मई 2018 की फ्लाइट से कनाड़ा भेजना तय हुआ। गुरमेहर ¨सह के अनुसार तब उन्हें 29 मई तक न तो हवाई जहाज की टिकटें उपलब्ध करवाई और न ही न ही वीजा। इस पर संदेह हुआ तो लव चावला से बातचीत की गई। तब उन्होंने ऑन लाइन सर्च किया तो पता चला कि जो जिस होटल में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया जा रहा है, उसे नाम का टोरेंटो में होटल नहीं है। आरोप है कि इसके बाद लव चावला ने करनदीप सिंह और सिमरपाल ¨सह को कनाडा नहीं भेजा। पंचायत करने पर 11 लाख 20 हजार रुपये लौटा दिए, बाकी 20 लाख 80 हजार एक महीने में देना तय हुआ था। आरोप है कि इसके बाद लव चावला ने 20 लाख 80 हजार रुपये नहीं लौटाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।