Stubble Burning: सख्ती के बावजूद नहीं रुक रहे किसान, फरीदकोट-फिरोजपुर रोड पर पराली जलाने का वीडियो आया सामने
जाब में पराली जलाने की घटनाएं (Stubble Burning Cases) सामने आ रही है। पंजाब सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती तो बरतनी शुरू दी है लेकिन इसके ...और पढ़ें

एएनआई, फिरोजपुर। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की फटकार के बाद भी पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं (Stubble Burning Cases) सामने आ रही है। पंजाब सरकार ने पराली जलाने वाले किसानों पर सख्ती तो बरतनी शुरू दी है, लेकिन इसके बाद भी पराली जलने की घटनाओं पर रोक नहीं लगा पा रही है। ऐसा ही आज फरीदकोट-फिरोजपुर रोड (Stubble Burning in Faridkot Ferozepur Road) पर देखा गया, जहां किसानों द्वारा पराली में आग लगाई गई। बता दें कि मंगलवार को भी प्रदेश में 513 जगहों पर किसानों ने पराली को आग लगाई।
प्रदेश में अब तक 35,606 पराली जलाने की घटनाएं
पंजाब सरकार की परेशानी यह है कि एक तरफ किसान संगठन पंजाब पुलिस द्वारा दर्ज किए जा एफआईआर और राजस्व रिकार्ड में रेड एंट्री को लेकर विरोध पर उतर आए हैं। वहीं, एनजीटी ने तो पराली जलने की घटनाओं को प्रशासनिक असफलता बता दिया है। पंजाब में अभी तक 35,606 पराली को आग लगाने की घटनाएं हो चुकी है।
दिल्ली के प्रदूषण के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार- NGT
सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद पूरी सरकार आग लगने की घटनाओं को रोकने पर उतर आई। इस मामले में जहां 9 डिप्टी कमिश्नरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। वहीं, 11 जिलों के एसएसपी को भी नोटिस जारी किया गया। बता दें कि बीते कल एनजीटी ने कहा था कि दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्रों में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए पंजाब सरकार जिम्मेदार है।
कार्रवाई के बाद भी क्यों नहीं हो रहा सुधार
एनजीटी ने कहा था कि अगर सरकार पराली जलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है तो फिर सुधार क्यों नहीं हो रहा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।