विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेरे में 150 छल्ले बनाने के लिए रखा था आधा किलो सोना व रुपये

By JagranEdited By:
Published: Sat, 10 Nov 2018 10:49 PM (IST)

फिरोजपुर : शांति नगर में महंत गुड्डी बाबा के डेरे से आधा किलो सोना और लाखों रुपये की लूटने वालों ...और पढ़ें

डेरे में 150 छल्ले बनाने के लिए रखा था आधा किलो सोना व रुपये
डेरे में 150 छल्ले बनाने के लिए रखा था आधा किलो सोना व रुपये

जासं, फिरोजपुर : शांति नगर में महंत गुड्डी बाबा के डेरे से आधा किलो सोना और लाखों रुपये की लूटने वालों का अभी तक सुराग नहीं लगा है। लुटेरे डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए हैं। थाना सिटी पुलिस ने महंत गुड्डी बाबा की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। महंग गुड्डी बाबा के अनुसार सोने और 15 लाख रुपये से उन्होंने सोने के 150 छल्ले बनवाने थे। दिसंबर या फिर जनवरी के प्रथम सप्ताह में उनके बुजुर्गो की याद में आयोजित कार्यक्रम में अन्य महंतों को उपहार स्वरूप देने थे। पुलिस को संदेह है कि लूट की वारदात किसी भेदी ने ही की है। थाना सिटी के एएसआइ शर्मा ¨सह के अनुसार शांति नगर में जिस गली में वारदात हुई, वहा महंतों के डेरे में ही सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। अन्य किसी घर में कैमरे नहीं है।

पिछले कुछ दिनों से महंत गुड्डी बाबा चेलों के साथ सिधवां बेट में अन्य महंतों के पास गई हुई थी। तब उनके डेरे पर सेवादार सुखदेव ¨सह, महंत का भतीजा भूपेंद्र व भतीजी रजनी थी। इसी दौरान 8 व 9 नवंबर रात को कुछ लोग छत से घर में घुस गए। इन नकाबपोश लोगों ने सुखदेव ¨सह, भूपेंद्र व रजनी को बंधक बना लिया। लुटेरे इनसे डेरे के कमरों में पड़ी अलमारी की चाबियां लेकर सोने के गहने और करीब 15 लाख रुपये निकाल ले गए। रुपये दीपावली पर मिली बधाइयों के एकत्रित हुए थे। लुटेरों की संख्या 10 से 12 के बीच बताई जा रही है। उनके पास पिस्तौल और अन्य हथियार थे। लुटेरों के जाने के बाद सुखदेव ने महंत गुड्डी बाबा को फोन कर डेरे में लूट की जानकारी दी।

16 सीसीटीवी कैमरे लगे थे, डेरे में

डेरे में रहने वाले सोनू ने बताया कि डेरे में 16 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे। इसमें कुछ कैमरों को तोड़ दिया गया। इसके बाद लुटेरे इनकी डीवीआर ही अपने साथ ले गए, ताकि डेरे में उनकी गतिविधियों का प्रमाण नष्ट किया जा सके।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।