विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भट्ठा मालिक से चाकू दिखा कर 48 हजार रुपये छीने

By JagranEdited By:
Published: Thu, 04 Oct 2018 10:58 PM (IST)

जासं, फिरोजपुर। ईंट भट्ठा मालिक से दिनदिहाड़े मारपीट कर 4

भट्ठा मालिक से चाकू दिखा कर 48 हजार रुपये छीने
भट्ठा मालिक से चाकू दिखा कर 48 हजार रुपये छीने

जासं, फिरोजपुर : ईट भट्ठा मालिक से दिन दहाड़े मारपीट कर 48 हजार रुपए छीनने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ थाना कुलगढ़ी में मुकदमा दर्ज हुआ है। ये मामला थाना 29 सितंबर सुबह करीब 9:30 बजे गांव शेरखां के मुख्य स्टैंड का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मंदीप ¨सह निवासी गांव वलूर ने मुकदमे में गांव शेरखां के तीन व्यक्तियों मलूका सिंह, रुड़ ¨सह और रुड़ ¨सह के बेटे सिवी उर्फ सलीम निवासी कुलगढ़ी को मुकदमे में नामजद करवाया है। पुलिस के अनुसार मंदीप सिंह ने बताया है कि उसका गांव शेरखां में जट्ट ब्रिक्स इंडस्ट्रीज नाम गांव शेरखां में ईंट भट्ठा है। वह 29 सितंबर को कार पर सिम बदलवाने के लिए शेरखां बस स्टैंड स्थित एक दुकान पर आया। जब कार से उतरा तो आरोपितों ने उससे मारपीट की। उसे मार देने की धमकियां दी और रुड़ ¨सह ने उसे पेट पर चाकू लगा दिया। इसके बाद आरोपितों ने कार के डेस बोर्ड से 48 हजार रुपये उठा लिए। मंदीप ¨सह के अनुसार जब उसे शोर मचाया तो उसके बचाव में बस स्टैंड पर खड़े लोग आए तो आरोपित फरार हो गए। ग्रामीणों ने आरोपितों को पहचान लिया। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है। अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।