विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छठ पर्व पर घर जाने वालों को राहत, पंजाब से 12 नवंबर को चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें; देखें पूरा शेड्यूल

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:45 PM (IST)

छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 12 नवंबर को फिरोजपुर मंडल से गया, बढ़नी और ...और पढ़ें

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. छठ पर्व के लिए पंजाब से तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।

  2. ये ट्रेनें 12 नवंबर को लुधियाना, जालंधर, फिरोजपुर से रवाना होंगी।

  3. बिहार और पूर्वी यूपी जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत।

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 12 नवंबर को फिरोजपुर मंडल ने पंजाब से तीन त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है। इनमें लुधियाना से गया, जालंधर सिटी से बढ़नी और फिरोजपुर कैंट से पूर्णिया के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी। इन ट्रेनों के संचालन से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- छठ पर्व पर रेलवे का तोहफा, पंजाब से बिहार के लिए आज रात चलेगी एकतरफा अनारक्षित स्पेशल फेस्टिवल ट्रेन

जानें क्या रहेगा शेड्यूल

फिरोजपुर रेल मंडल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेनों का शेड्यूल-

  • ट्रेन संख्या 04664 लुधियाना-गया स्पेशल सुबह 6:30 बजे लुधियाना से रवाना होगी
  • ट्रेन संख्या 05006 जालंधर सिटी-बढ़नी स्पेशल सुबह 10:50 बजे जालंधर सिटी से चलेगी
  • ट्रेन संख्या 04634 फिरोजपुर कैंट-पूर्णिया स्पेशल शाम 5:30 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होगी

रेलवे के अनुसार, त्योहार स्पेशल ट्रेनों के अलावा पूर्व दिशा की ओर जाने वाली नियमित निर्धारित रेलगाड़ियों का भी संचालन किया जा रहा है, ताकि छठ पर्व पर अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों को आवागमन में परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें- छठ पूजा पर रेलवे की खास तैयारी, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए फिरोजपुर मंडल चला रहा 15 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

स्टेशनों पर गूंज रहे छठ के गीत

रेलवे मंडल ने अपनी विज्ञप्ति में बताया कि छठ पर्व के भक्तिमय गीतों से रेलवे स्टेशन गूंज रहे हैं। घर लौटने वाले यात्रियों में उत्साह देखने को मिल रहा है। रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रियों की सुविधा के लिए 24 घंटे तैनात किया गया है, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित रहे। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष रेलगाड़ियों का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें- छठ पर नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट? प्रयागराज-पटना रूट की वंदे भारत और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में चेक करें सीट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।