छठ पर नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट? प्रयागराज-पटना रूट की वंदे भारत और फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों में चेक करें सीट
Prayagraj To Patna Train: छठ पूजा के लिए प्रयागराज से पटना जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और टिकटों की किल्लत है।

प्रयागराज टू पटना ट्रेन।
HighLights
छठ पूजा 13 नवंबर से शुरू, 16 नवंबर को समाप्त होगी।
प्रयागराज से पटना ट्रेनों में टिकटों की भारी किल्लत।
नियमित और स्पेशल ट्रेनों की सूची उपलब्ध है।
डिजिटल डेस्क, पटना। आस्था, पवित्रता और सूर्य व प्रकृति की उपासना का सबसे बड़ा पर्व छठ इस साल 13 नवंबर से विधिवत शुरू होने जा रहा है।
चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन व आध्यात्मिक अनुष्ठान का आरंभ कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को नहाय-खाय की परंपरा से होगा।
इसके अगले दिन, 14 नवंबर को खरना संपन्न होगा, जिसमें व्रती निर्जला उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगे।
महापर्व के तीसरे दिन यानी 15 नवंबर (रविवार) की शाम को डूबते हुए सूर्य को पहला संध्या अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद 16 नवंबर (सोमवार) की सुबह उदीयमान सूर्य को प्रातःकालीन अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही 36 घंटे के इस महाव्रत का पारण होगा।
महापर्व में शामिल होने के लिए देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार और परिवार अपने गृह राज्य बिहार लौट रहे हैं। हालांकि, ट्रेनों में कंफर्म टिकटों की भारी किल्लत बनी हुई है।
उत्तर प्रदेश और दिल्ली की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए प्रयागराज से पटना रूट काफी महत्वपूर्ण है। यात्रियों की सुविधा के लिए इस मार्ग पर संचालित होने वाली नियमित और पर्व स्पेशल ट्रेनों का विवरण नीचे दिया गया है:
प्रयागराज से पटना के बीच चलने वाली रेगुलर ट्रेनें
- राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310): प्रयागराज जं. से मध्यरात्रि 00:03 बजे
- पूर्वा एक्सप्रेस (12304): प्रयागराज जं. से रात 01:20 बजे
- मगध एक्सप्रेस (20802): प्रयागराज जं. से सुबह 06:20 बजे
- ब्रह्मपुत्र मेल (15657): प्रयागराज जं. से सुबह 08:05 बजे
- एलटीटी राजगीर एक्सप्रेस (13202): प्रयागराज छिवकी से दोपहर 15:00 बजे
- विभूति एक्सप्रेस (13048): दोपहर 15:40 बजे
- महानंदा एक्सप्रेस (15484): प्रयागराज जं. से शाम 17:45 बजे
- पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (12141): रात 21:20 बजे
- संघमित्रा एक्सप्रेस (12295): प्रयागराज छिवकी से रात 23:45 बजे
त्योहार पर भीड़ नियंत्रण के लिए संचालित स्पेशल ट्रेनें
- वंदे भारत स्पेशल (02252 / 02251): नई दिल्ली-पटना के बीच प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित।
- पटना फेस्टिवल स्पेशल (04088): प्रयागराज जंक्शन से पटना जंक्शन तक।
- पाटलिपुत्र फेस्टिवल स्पेशल (04096): प्रयागराज जंक्शन से पाटलिपुत्र के लिए।
- आनंद विहार - पटना स्पेशल (03294): सूबेदारगंज / प्रयागराज मार्ग से।
- अमृत भारत एक्सप्रेस (22362): सूबेदारगंज / प्रयागराज होकर पटना रूट पर।
9 नवंबर को ट्रेनों में सीट की स्थिति

10 नवंबर को ट्रेनों में सीट की स्थिति



वंदे भारत में भी लंबी वेटिंग।
11 नवंबर को ट्रेनों में सीट की स्थिति



गरीब रथ में भी लंबी वेटिंग।
12 नवंबर को ट्रेनों में टिकट की स्थिति



पूर्वा एक्सप्रेस में स्लीपर में नो रूम।
13 नवंबर ट्रेनों में टिकट की स्थिति



अमृत भारत में भी वेटिंग।
यात्रीगण रेलवे की पूछताछ प्रणाली या आईआरसीटीसी पोर्टल के माध्यम से इन ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता और समय सारिणी देखकर यात्रा की योजना बना सकते हैं।
(नोट-: ऊपर दी गई टिकटों की स्थिति से संबंधित सभी सूचनाएं 9 नवंबर 2026 को शाम 1 बजे तक IRCTC की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर दी गई हैं। ताजा अपडेट के लिए आप IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट चेक करें।)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।