विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Firozpur Accident: किसी का हाथ कटा तो किसी का पैर, लाशों के ढेर में अपनों को खोजते दिखे लोग, पहचानना भी मुश्किल

Published: Fri, 31 Jan 2025 08:03 PM (IST)

फिरोजपुर में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। दो कैंटरों ...और पढ़ें

फिरोजपुर हादसे में बिछ गईं लाशें, 11 की मौत से दहल उठा फिरोजपुर।
फिरोजपुर हादसे में बिछ गईं लाशें, 11 की मौत से दहल उठा फिरोजपुर।

HighLights

  1. आधे घंटे तक नहीं मिली मदद तो घरों से चारपाई निकालकर उन्हीं को स्ट्रेचर का रूप दिया।
  2. चारपाई पर पड़े गंभीर घायलों को पड़े देख बुजुर्ग, परिजन मदद की गुहार लगाते रहे।

गुरप्रीत शर्मा, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर)। दो कैंटरों की आमने-सामने की भिड़ंत के दौरान मौके का नजारा बेहद खौफनाक था, हादसे में महिन्द्रा पिक अप सवार वेटर गाड़ी से कई फीट उछलकर सड़क पर बिखर गये थे, किसी का हाथ कट गया तो किसी का पैर, सूचना पाकर बदहवास से मौके पर पहुंचे लोगों की आंखें लाशों में अपनों को खोज रही थीं।

कुछ घायलों की हालत ऐसी हो गई थी कि अपने ही उन्हें पहचान नहीं पा रहे थे तो कुछ एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल में चक्कर लगाते रहे। एक शव गुम ही हो गया। असल में परिजन उसे हादसे के बाद बिना पोस्टमार्टम के बाद सीधे अपने घर ले गये थे, आखिर कई घंटे के प्रयास के बाद पुलिस ने उन्हें खोज निकाला।

तेज रफ्तार दौड़ते कैंटरों की आमने-सामने की सीधी टक्कर

चीख पुकार व लाशों के ढेर के बीच गांव मूलका हिठाड़ के रूप में हादसों में घायलों की मदद के लिए सबसे पहले पहुंचे। मदद के लिए हाथ बढ़ाने के लिए सबसे पहले पहुंचाने वालों में इसी गांव के छिंदा सिंह बताते हैं कि जिंदगी में पहली बार इतनी लाशों को पड़े पहली बार देखा है।

तेज रफ्तार में दौड़ते कैंटरों की आमने-सामने की सीधी टक्कर ने पल भर में भयाभय हालात पैदा कर दिए। ग्रामीण देखते ही देखते मदद के लिए जुट गये।

काफी देर बाद पहुंची पुलिस

पुलिस को लोग फोन करते रहे, लेकिन आधा घंटे तक कोई नहीं आया। ग्रामीणों ने घरों से जूट की रस्सियों से बनी चारपाई लेकर घायलों को एक-एक कर उसमें निकालना शुरू कर दिया। ये चारपाई ही स्ट्रैचर का काम करती रही। बार-बार फोन के बाद घटना के करीब आधा घंटे बाद सुबह सवा आठ बजे दो एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।

शवों को निकालना भी मुश्किल

चारपाई पर लिटाए घायलों को तत्काल उन्हें एम्बुलेंस के माध्यम से विभिन्न अस्पतालों में पहुंचना शुरू किया। दोनों हादसाग्रस्त वाहन आपस में इस कदर जुड़ गये थे कि उन्हें अलग करने के लिए ट्रैक्टरों की मदद लेनी पड़ी।

दो लाशें तो दोनों वाहनों के बीच फंस गई थीं। उनका शरीर उनमें पूरी तरह पिस गया था। काफी मुश्किल से उन्हें टुकड़ों में बाहर निकाला गया। खबर मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया और बदहवास हो गए। 

यह भी पढ़ें- Punjab Accident: फिरोजपुर में कैंटर और पिकअप के बीच भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत; 15 घायल