विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Accident: फिरोजपुर में कैंटर और पिकअप के बीच भीषण टक्कर, 11 लोगों की मौत; 15 घायल

Published: Fri, 31 Jan 2025 10:32 AM (IST)

पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur Accident) में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे के गोलूका मौड़ के पास पिकअप गाड़ी ...और पढ़ें

पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur Accident) में भीषड़ सड़क हादसा हुआ है।
पंजाब के फिरोजपुर (Firozpur Accident) में भीषड़ सड़क हादसा हुआ है।

HighLights

  1. फिरोजपुर में दर्दनाक सड़क दुर्घटना
  2. सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत
  3. दर्दनाक हादसे में कई लोग घायल

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे के गोलूका मौड़ के पास पिकअप गाड़ी और कैंटर के मध्य हुई जबरदस्त टक्कर में करीब 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग लोग घायल हो गए।

यह हादसा करीब 7:45 पर हुआ है। मृतकों के परिवारों को पंजाब सरकार की तरफ से 2-2 लाख की वित्तीय सहायता की घोषणा की गई है।

हादसे में 11 लोगों की मौत

जानकारी मुताबिक करीब 15 वेटर फिरोजपुर से पिकअप में सवार होकर जलालाबाद किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे, तो सड़क किनारे खड़े खराब कैंटर से पिकअप की टक्कर हो गई और इस दर्दनाक हादसे में 11 लोगो की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में तेज रफ्तार का कहर, 4 गाड़ियों में जोरदार टक्कर; ओवरटेक के चक्कर में हुआ हादसा

घटना का पता चलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स के अलावा आसपास के ग्रामीणो ने बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में काफी लोग घायल हो गए, जिन्हें आसपास के अस्पतालो में भर्ती करवाया गया। वाहनों की टक्कर में आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

घटनास्थल पर पहुंची एसएसपी सौम्या मिश्रा।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि घटना के 10 मिनट के भीतर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। अभी तक मरने वालों और घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। उनके द्वारा घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से फिरोजपुर, फरीदकोट, जलालाबाद और गुरूहरसहाय भेजा गया है।

हादसा धुंध की वजह से हुआ या फिर किसी अन्य कारण से, इसका पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना स्थल पर रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

दो की हालत गंभीर

इस दर्दनाक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 9 लोगों को उपचार के लिए फरीदकोट स्थित गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज व अस्पताल लाया गया है। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीतू कुक्कड़ के अनुसार नौ घायलों में से दो की हालत बेहद गंभीर है और बाकी घायलों का भी इलाज चल रहा है।

इस दौरान उन्होंने कहा कि घायलों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा अस्पताल और प्रशासन की ओर से घायलों की मदद के लिए दवाइयां और अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी। इस अवसर पर हलका विधायक गुरदित्त सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना तथा चिकित्सा अधिकारियों को घायलों को नि:शुल्क उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें- उत्‍तराखंड में हादसा: खाई में गिरी कार, पिता-बेटे की दर्दनाक मौत; कुछ ही दिन पहले खरीदी थी गाड़ी