विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्‍तराखंड में हादसा: खाई में गिरी कार, पिता-बेटे की दर्दनाक मौत; कुछ ही दिन पहले खरीदी थी गाड़ी

Published: Thu, 30 Jan 2025 02:01 PM (IST)

Tehri Accident उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक पिता और पुत्र की मौत हो गई ...और पढ़ें

Tehri Accident: एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर दोनों के शव निकाले। Jagran
Tehri Accident: एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर दोनों के शव निकाले। Jagran

जागरण संवाददाता, नई टिहरी। Tehri Accident: चंंबा थाना की कुमाल्डा क्षेत्रांतर्गत आनंद चौक के पास कार खाई में गिरने से पिता-पुत्र की मौत हो गई।

चंबा थानाध्यक्ष लखपत बुटोला ने बताया कि कार संख्या (UK 07 AR 3411 वैगनआर) में पिता- पुत्र सवार थे जो मालदेवता से चंबा की ओर जा रहे थे। आनंद चौक के पास अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में कार गिर गई।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ा सकता है दुश्वारी, यहां जानें अब कब होगी बर्फबारी?

पिता-पुत्र दोनों की मौके पर ही मौत

कार सवार दोनों व्यक्तियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने खाई में उतरकर दोनों के शव निकाले। मृतकों में मूसा सिंह पुत्र नैन सिंह, उम्र 57 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा और उनके बेटे मनवीर सिंह पुत्र मूसा सिंह, उम्र 27 वर्ष, निवासी जड़दार गांव चंबा शामिल हैं।

कुछ दिन पहले ही सेकेंड हैंड कार खरीदी थी

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक मनवीर ने कुछ दिन पहले ही सेकेंड हैंड कार खरीदी थी। कुछ दिन बाद उसकी पत्नी का प्रसव होना था। वह देहरादून से नई कार में अपने पिता को छोड़ने गांव जा रहा था।

सड़क सुरक्षा के तहत पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

नई टिहरी: थाना कीर्तिनगर पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत क्षेत्र में बाइकों पर जागरूकता रैली निकाली। जिसमें लोगों को यातायत नियमों का पालन करने सहित सड़क सुरक्षा की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदेश में 16 जनवरी से 15 फरवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया है। जिसके तहत बुधवार को थाना कीर्तिनगर पुलिस ने नगर क्षेत्र में जनजागरुकता रैली का आयोजन किया।

जिसमें आम जनमानस सहित टैक्सी व दुपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही यातायात नियमों का पालन करने, चौपहिया वाहन चलाते समय सीट बैल्ट लगाने, दुपहिया वाहन चलाते समय आईएसआई मार्का हैलमेट पहनने आदि के प्रति प्रेरित किया गया। इसके अलावा दुपहिया वाहन पर ट्रिपल राईडिंग नहीं करने, नशे में वाहन नहीं चलाने, ओवरलोड, क्षमता से अधिक सवारी नहीं बैठाने, रैश ड्राइविंग नहीं करने आदि की कानूनी जानकारी देकर जागरुक किया गया।

गुमशुदा महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा

नई टिहरी: थाना चंबा पुलिस ने बीते आठ दिनों से लापता महिला को देहरादून से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया है। महिला बीते 21 जनवरी को अपने मायके चंबा से लापता हो गई थी। पुलिस के अनुसार बीते 24 जनवरी को बटवलधार, थत्युड़, टिहरी गढ़वाल निवासी एक व्यक्ति ने थाना चंबा में तहरीर दर्ज कराई। जिसमें बताया कि उनकी पत्नी अपने मायके सतेंगल, आनंदचौक, चंबा से 21 जनवरी को बिना बताए कहीं चली गई है।

जिसको लेकर थाना चंबा पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने गुमशुदा महिला की तलाश करते हुए उसे आईसीबीटी देहरादून से सकुशल बरामद किया। जिसको सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया है। जिस पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: चार वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के बाद भी उत्‍तराखंड में पड़ा 'सूखा', 11 जिलों 70% कम बरसे मेघ