Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Firozpur News: देरी से आया आइसक्रीम का ऑर्डर तो दुकानदार और ग्राहक में हुई तकरार, चलीं ताबड़तोड़ गोलियां; दो लोग घायल

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 26 Oct 2023 02:50 PM (IST)

    फिरोजपुर शहर में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आइसक्रीम का आर्डर देरी से आने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया । जो इतना बढ गया कि दोनो ओर से गोलियां चलने लगी। गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत दो लोगों को गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

    Hero Image
    फिरोजपुर में आइसक्रीम का आर्डर देरी से आने पर चली गोलियां

    संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब के फिरोजपुर शहर में बीती रात युवक और दुकानदार में मामूली बात पर विवाद हो गया। ये विवाद इतना बढ़ गया कि गोलियां चला दी गई।

    दरअसल, फिरोजपुर शहर में बुधवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे आइसक्रीम का ऑर्डर (Dispute over Ice Cream Order) देरी से आने को लेकर दुकानदार और ग्राहक के बीच विवाद हो गया । जो इतना बढ़ गया कि दोनो ओर से गोलियां चलने लगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आइसक्रीम विक्रेता और महिला को लगी गोली

    गोलीबारी की घटना में एक महिला समेत दो लोगों को गोली लगी है। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को फिरोजपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया है।

    जानकारी के मुताबिक फिरोजपुर के माल रोड पर स्थित एक आइसक्रीम पार्लर में देर राम लगभग साढे 11 बजे एक परिवार आइसक्रीम खाने के लिए पहुंचा था, जहां उसने आइसक्रीम का ऑर्डर दिया।

    यह भी पढ़ें- गारमेंट्स की तीन फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, जलकर राख लाखों का सामान; तीन घंटे बाद फायर ब्रिगेड की 13 गाड़ियों ने पाया काबू

    देरी से आया आइसक्रीम का ऑर्डर तो हुआ विवाद

    आइसक्रीम का ऑर्डर आने में देरी को लेकर ग्राहक व दुकानदार के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से गोलियां चलने लगीं। इस गोलीबारी में आइसक्रीम खाने आए परिवार की एक महिला और एक आइसक्रीम विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    यह भी पढ़ें- 'श्रद्धा-सम्मान का प्रतीक, पीएम घर में रखें सुरक्षित', गोल्डन टेंपल मॉडल की नीलामी पर भड़के SGPC; सुखबीर ने कहा हमें वापस करें