विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अबोहर संत नगर गोलीकांड, 21 दिन बाद निकली अजय वाल्मीकि की शव यात्रा; मांगों को लेकर बाजार में लगाया धरना

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:52 PM (IST)

अबोहर के संत नगर गोलीकांड में मारे गए अजय वाल्मीकि के अंतिम संस्कार 21 दिन बाद हुआ, लेकिन मांगों को लेकर बाजार नंबर 12 में धरना लगा दिया।

अजय वाल्मीकि की शव यात्रा व पहुंचे समर्थक।

अजय वाल्मीकि की शव यात्रा व पहुंचे समर्थक।

HighLights

  1. अजय वाल्मीकि की 21 दिन बाद निकली शव यात्रा

  2. बाजार नंबर 12 पर शव के साथ लगा धरना

  3. मांगें पूरी न होने पर लोगों का प्रदर्शन

राज नरूला, अबोहर। अबोहर के संत नगर में हुए गोलीकांड में मारे गए अजय वाल्मीकि का अदालत के आदेशों पर पीजीआई में पोस्टमार्टम होने के करीब 21 दिन बाद मंगलवार को अंतिम संस्कार के लिए स्वजनों व समाज के लोगों ने सरकारी अस्पताल से शव यात्रा शुरू की। शव यात्रा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।

जब यह शव यात्रा बाजार नंबर 12 के बाहर पहुंची तो स्वजनों व समाज के लोगों ने शव वैन को वहीं रोककर धरना लगा दिया और चारों तरफ का रास्ता बंद कर दिया। स्वजनों का आरोप था कि प्रशासन ने जो वादे स्वजनों के साथ किए थे और जो मांगे मानी गई थीं, उन्हें लागू नहीं किया गया। धरना लगने के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।

इस दौरान समाज के लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर एक घंटे के अंदर-अंदर मानी गई मांगों को लागू नहीं किया गया तो यह धरना पक्के तौर पर शुरू कर दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई।

यह भी पढ़ें- पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम, अमृतसर से RPG बरामद; पुलिस ने हथियार और ड्रग्स की बड़ी खेप की बरामद

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि 27 सितंबर को अजय को संत नगर स्थित भगवान वाल्मीकि मंदिर के बाहर अज्ञात युवक द्वारा गोली मार दी गई थी। गंभीर रूप से घायल हुए अजय का करीब 22 दिन तक इलाज चला, लेकिन 19 अक्टूबर को उसकी मौत हो गई।इसके बाद 20 अक्टूबर से स्वजनों व समाज के लोगों द्वारा अजय के बयानों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सरकारी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें- पंजाब में बस यात्रियों की बढ़ सकती है परेशानी, पनबस-पीआरटीसी कर्मचारियों की 16 से हड़ताल की चेतावनी

शव यात्रा रोककर बाजार में लगाया धरना

सुनवाई न होने व इंसाफ न मिलने पर स्वजनों ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अदालत के आदेशों पर शव का पीजीआई से पोस्टमार्टम करवाया गया।करीब 21 दिन बाद मंगलवार दोपहर करीब दो बजे अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा शुरू की गई, जो गौशाला रोड से होती हुई बाजार नंबर 12 पहुंची।

वहां शव को वैन में रखकर धरना लगा दिया गया और चारों तरफ से रास्ता बंद कर दिया गया।मामले की सूचना मिलने पर डीएसपी हरीश कुमार व तहसीलदार मौके पर पहुंचे, लेकिन समाचार लिखे जाने तक धरना जारी था।

यह भी पढ़ें- कार वापस मांगने पर भड़का दामाद, जालंधर में साथियों संग ससुर पर चलाई गोली; हाथ को चीरती हुई आर-पार निकली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।