विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब को दहलाने की कोशिश नाकाम, अमृतसर से RPG बरामद; पुलिस ने हथियार और ड्रग्स की बड़ी खेप की बरामद

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:24 PM (IST)

अमृतसर ग्रामीण पुलिस और केंद्रीय एजेंसी ने संयुक्त कार्रवाई कर एक आरपीजी, भारी मात्रा में हथियार और हेरोइन बरामद की है, तथा सात तस्करों को गिरफ्तार किया है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पुलिस और एजेंसी का बड़ा एक्शन

  2. अमृतसर में सात तस्कर गिरफ्तार

  3. आरपीजी और हेरोइन भारी मात्रा में बरामद

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर में पुलिस और केंद्रीय एजेंसी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए पंजाब को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम कर दी है। पुलिस ने हथियारों और ड्रग्स के साथ रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड (RPG) जैसे खतरनाक सैन्य हथियार को भी रिकवर किया  हैं। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

आरोपियों के कब्जे से एक आरपीजी (22 NETTO), दो अवैध पिस्तौल, एक सौ छह जिंदा कारतूस, सात किलोग्राम से अधिक हेरोइन, पांच किलोग्राम से ज्यादा अफीम, अढ़ाई किलोग्राम के करीब आइस, एक ड्रोन, एक जीपीएस ट्रैकर और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में AAP ब्लॉक प्रधान ने भाई का किया कत्ल, जमीनी विवाद बना कारण; सिर और सीने में मारी गोली

rpg

पंजाब पुलिस की तरफ से रिकवर किए गए हथियार।

विदेशी आकाओं के इशारों पर काम कर रहे थे आरोपी

प्राथमिक जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि ये सभी आरोपी सीमा पार यानी विदेश में बैठे अपने आकाओं और हैंडलर्स के लगातार संपर्क में थे। वही विदेशी हैंडलर भारत में अपराधिक तत्वों, गैंगस्टरों और राष्ट्रविरोधी ताकतों के बीच वितरण के लिए इन अत्याधुनिक हथियारों और नशीले पदार्थों की सप्लाई करवाते थे।

पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इस खतरनाक आरपीजी का इस्तेमाल कहां और किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

यह भी पढ़ें- पंजाब में पोटाश खनन की उम्मीद बढ़ी, केंद्र ने दी 35 बोरहोल की अनुमति; मार्च से शुरू हो सकता है सर्वेक्षण

अमृतसर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू

इस मामले को लेकर अमृतसर के विभिन्न थानों में अलग-अलग गंभीर धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार थाना घरिंडा, थाना लोपोके और थाना भिंडीसैदा में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब इस अंतरराष्ट्रीय रैकेट के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुटी है, ताकि इस अवैध धंधे और हथियार सिंडिकेट में शामिल अन्य चेहरों को भी जल्द बेनकाब किया जा सके।

यह भी पढ़ें- कार वापस मांगने पर भड़का दामाद, जालंधर में साथियों संग ससुर पर चलाई गोली; हाथ को चीरती हुई आर-पार निकली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।