विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अबोहर में खाद्य सुरक्षा टीम का छापा, हाईवे पर पकड़ा गया संदिग्ध मावा; राजस्थान से पंजाब में हो रहा सप्लाई

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:58 PM (IST)

त्योहारों के सीजन के मद्देनजर फूड सेफ्टी विभाग ने अबोहर-गंगानगर हाईवे पर नाका लगाकर 250 किलो संदिग्ध मावा बरामद किया है।

जब्त किए गए मावा के साथ टीम के सदस्य।

जब्त किए गए मावा के साथ टीम के सदस्य।

HighLights

  1. अबोहर-गंगानगर हाईवे पर खाद्य सुरक्षा टीम का छापा।

  2. राजस्थान से लाया जा रहा 250 किलो संदिग्ध मावा जब्त।

  3. मिलावटखोरी रोकने के लिए त्योहारों पर अभियान तेज।

संवाद सूत्र, अबोहर/फाजिल्का। त्योहारों के सीजन में लोगों को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाने और मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए फूड सेफ्टी विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में फूड सेफ्टी प्रशासन पंजाब और सिविल सर्जन कार्यालय फाजिल्का की टीम ने रविवार देर रात अबोहर-गंगानगर हाईवे पर नाका लगाकर ट्रांसपोर्ट वाहनों की जांच की।

इस दौरान राजस्थान से लाया जा रहा करीब 250 किलो संदिग्ध मावा बरामद हुआ। टीम ने मावे को जब्त कर विभागीय कब्जे में ले लिया और उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल प्रयोगशाला में भेज दिया है। खास बात है कि इस मावा को राजस्थान से लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में भेजा जाना था।

यह भी पढ़ें- मुक्तसर साहिब में नशा तस्कर के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध इमारत पर चलाया बुलडोजर

जांच के लिए भेजा सेंपल

इस मौके फूड सेफ्टी अधिकारी हरविंदर सिंह ने बताया कि मावे की गुणवत्ता संबंधी स्थिति प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और इसके तहत बनाए गए नियमों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटा बना दरिंदा, बठिंडा में डंडे से हमला कर फोड़ा मां का सिर

मिलावटखोरी के खिलाफ चल रहा अभियान

हरविंदर सिंह ने खाद्य पदार्थों के कारोबारियों से अपील की कि वे केवल मानकों पर खरे उतरने वाले और सुरक्षित खाद्य पदार्थों की ही खरीद-फरोख्त करें। खाद्य सामग्री की खरीद, भंडारण और ढुलाई के दौरान निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि मिलावटखोरी रोकने और लोगों तक सुरक्षित खाद्य पदार्थ पहुंचाने के लिए विभाग की ओर से वाहनों और खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों की जांच आगे भी जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें- लुधियाना-दिल्ली उड़ानों का विंटर शेड्यूल जारी, 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट्स का समय; जानिए नया शेड्यूल