विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुक्तसर साहिब में नशा तस्कर के खिलाफ प्रशासन का बड़ा एक्शन, अवैध इमारत पर चलाया बुलडोजर

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:40 PM (IST)

मुक्तसर के आदर्श नगर में प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस के आरोपी नशा तस्कर की अवैध इमारत को बुलडोजर से ढहा दिया।

नशा तस्कर की अवैध प्रापर्टी को गिराते हुए प्रशासन का बुलडोजर।

नशा तस्कर की अवैध प्रापर्टी को गिराते हुए प्रशासन का बुलडोजर।

HighLights

  1. मुक्तसर में नशा तस्कर की अवैध इमारत ध्वस्त की गई।

  2. यह कार्रवाई राज्य के नशा विरोधी अभियान का हिस्सा है।

  3. आरोपी शालू कुमार पर पहले से ही मामले दर्ज हैं।

संवाद सूत्र, श्री मुक्तसर साहिब। राज्य सरकार की हिदायतों और मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में शुरू की गई युद्ध नशों विरुद्ध मुहिम तहत मुक्तसर जिले में नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी कड़ी के तहत रविवार को मुक्तसर के आदर्श नगर के पास नशा तस्करी से जुड़ी एक अवैध इमारत पर प्रशासन का बुलडोजर चला और उसे पूरी तरह से ढहा दिया गया।

इस मौके पर मौजूद एसपी आपरेशन महेश सिंह सैनी ने बताया कि आदर्श नगर स्थित इस अवैध इमारत का निर्माण शालू कुमार पुत्र दीशा द्वारा किया गया था, जिसे सक्षम प्राधिकारी के आदेशों के तहत नगर काैंसिल मुक्तसर के कार्यकारी अधिकारी द्वारा अमल में लाया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा।

यह भी पढ़ें- नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटा बना दरिंदा, बठिंडा में डंडे से हमला कर फोड़ा मां का सिर

मुक्तसर में आरोपी के खिलाफ मामले दर्ज

यह पूरी कार्रवाई पूरी तरह से कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई हैउक्त आरोपित शालू कुमार के खिलाफ थाना सिटी मुक्तसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत पहले से ही मुकदमे दर्ज हैं। एसपी सैनी ने बताया कि एसएसपी अभिमन्यु राणा की हिदायतों अनुसार जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए यह विशेष मुहिम चलाई जा रही है।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड में इंसाफ तक काली पगड़ी पहनेंगे भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों, मानसा मोर्चे को दिया समर्थन

अवैध संपत्तियों की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने चेतावनी दी कि नशों के काले कारोबार के जरिए बनाई गई अन्य अवैध संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है और कानून के मुताबिक सक्षम प्राधिकारी को मामला भेजकर आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी नागरिक के पास नशा तस्करी या तस्करों से जुड़ी कोई भी गुप्त सूचना हो, तो वह बेझिझक पुलिस को सूचित करें। इस अवसर पर डीएसपी बचन सिंह, इंस्पेक्टर रविंदर कौर थाना सिटी मुक्तसर, नायब तहसीलदार बलजीत सिंह सहित नगर कौंसिल और पुलिस-प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी