विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नशे के लिए पैसे न मिलने पर बेटा बना दरिंदा, बठिंडा में डंडे से हमला कर फोड़ा मां का सिर

Published: Sun, 18 Oct 2026 04:34 PM (IST)

चंदसर बस्ती में नशे के लिए पैसे न मिलने पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां के सिर पर डंडा मारकर उसे लहूलुहान कर दिया।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

ये प्रतीकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. नशेड़ी बेटे ने पैसों के लिए मां पर हमला किया।

  2. बठिंडा की चंदसर बस्ती में मां का सिर फोड़ा।

  3. मां बेटे पर कार्रवाई नहीं, नशे से मुक्ति चाहती।

संवाद सहयोगी, बठिंडा। पंजाब में नशे की दलदल में फंसा एक युवक अपनी मर्यादा को ही भूल गया। मां-बेटे के रिश्ते को कलंकित करते हुए पैसों की खातिर उसने मां पर ही हमला कर दिया। अब उसकी मां अस्पताल में इलाज करवा रही है। लेकिन, मां आज भी अपने बेटे के खिलाफ न तो कोई कानूनी कार्रवाई चाहती है और ना ही पुलिस को उसे तंग करने देना चाहती है।  

बेहद शर्मनाक घटना बठिंडज्ञ के अंतर्गत आते चंदसर बस्ती की है। नशे की लत ने एक बेटे को इतना अंधा कर दिया कि उसने अपनी ही जन्म देने वाली मां को खून से लथपथ कर दिया। आधी रात को हुई इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है और एक समाजसेवी संस्था मां का इलाज करवा रही है। 

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा हत्याकांड में इंसाफ तक काली पगड़ी पहनेंगे भाजपा अध्यक्ष केवल ढिल्लों, मानसा मोर्चे को दिया समर्थन

नशे के लिए मांग रहा था रुपये

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब एक बजे चंदसर बस्ती में एक युवक नशे की अपनी बुरी लत को पूरा करने के लिए अपनी मां से पैसों की मांग कर रहा था। मां ने जब उसे पैसे देने से साफ इनकार कर दिया, तो नशे में धुत उस युवक अपना आपा खो बैठा। 

उसने गुस्से में ही अपनी मां पर हमला कर दिया। पास पड़े एक भारी डंडे से उसके सिर पर जोरदार वार किया। बुजुर्ग मां का सिर फूट गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें- अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी

समाजसेवी संस्था ने पहुंचाई मदद

घटना की सूचना मिलते ही इलाके के लोग इकट्‌ठे हुए। किसी ने स्थानीय समाजसेवी संस्था से संकर्प साधा। नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। संस्था के वालंटियर आकाश गर्ग अपनी टीम और एंबुलेंस में घायल महिला को अस्पताल ले गए। जहां अब उनका इलाज चल रहा है। मां फिलहाल अपने बेटे पर कोई कार्रवाई नहीं चाहती, बस यही मांग कर रही है कि उसके बेटे को नशे की दलदल से बाहर निकाला जाए। 

यह भी पढ़ें- अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर राज्य सरकार को घेरने की तैयारी