विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लुधियाना-दिल्ली उड़ानों का विंटर शेड्यूल जारी, 25 अक्टूबर से बदलेगा फ्लाइट्स का समय; जानिए नया शेड्यूल

Published: Sun, 18 Oct 2026 01:34 PM (IST)

एयर इंडिया ने हलवारा और दिल्ली के बीच उड़ानों का नया विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। 25 अक्टूबर से ...और पढ़ें

लुधियाना का हलवारा एयरपोर्ट।

लुधियाना का हलवारा एयरपोर्ट।

HighLights

  1. एयर इंडिया ने लुधियाना-दिल्ली उड़ानों का विंटर शेड्यूल जारी किया।

  2. नया शेड्यूल 25 अक्टूबर से प्रभावी, यात्रियों को मिलेगी राहत।

  3. लुधियाना-दिल्ली के बीच अब दिन में दो बार फ्लाइट।

जागरण संवाददाता, लुधियाना। पंजाब से दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। एयर इंडिया ने लुधियाना के हलवारा और नई दिल्ली के बीच संचालित होने वाली उड़ानों का आधिकारिक विंटर शेड्यूल जारी कर दिया है। एयरलाइन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उड़ानों का यह नया समय आगामी 25 अक्टूबर से प्रभावी होने वाला है।

हालांकि दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी की सुविधा पहले की तरह ही जारी रहेगी, लेकिन यात्रियों को अब नए शेड्यूल के अनुसार अपनी यात्रा को प्लान करना होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब के हलवारा एयरपोर्ट से नई उड़ानों पर केंद्र ने नहीं दिया रोडमैप, फैसला एयरलाइंस पर छोड़ा

दिन में दो बार अप-डाउन करेगी फ्लाइट

एयर इंडिया की तरफ से जारी नए विंटर शेड्यूल के अनुसार लुधियाना और नई दिल्ली के बीच दिन में दो बार फ्लाइट उड़ेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुबह और शाम दोनों ही वक्त फ्लाट्स उपलब्ध रहने वाली हैं। जिससे पंजाब के व्यापारिक वर्ग व दूसरे काम के लिए अपडाउन करने वाले यात्रियों को फायदा मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें- हलवारा एयरपोर्ट: मार्च के अंत से शुरू होंगी उड़ानें, CM भगवंत मान ने की पुष्टि

पढ़ें सुबह और शाम की उड़ानों का नया समय

एयर इंडिया की तरफ से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक, सुबह के वक्त संचालित होने वाली उड़ान संख्या AI 481नई दिल्ली से सुबह 9:50 बजे उड़ान भरेगी और ठीक 11:05 बजे हलवारा एयरपोर्ट पर उतरेगी। इसके बाद वापसी की उड़ान संख्या AI 482 हलवारा एयरपोर्ट से सुबह 11:40 बजे रवाना होकर दोपहर 12:55 बजे वापस दिल्ली पहुंच जाएगी।

शाम के समय AI-483 दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे उड़ान भरेगी और दोपहर 3:55 बजे हलवारा लैंड हो जाएगी। इसके बाद यही फ्लाइट वापसी के लिए तैयार होगी। AI484 हलवारा से शाम 4:30 बजे उड़ान भरेगी और शाम 5:45 बजे नई दिल्ली पहुंच जाएगी।

यह भी पढ़ें- अमृतसर एयरपोर्ट पर बड़ी राहत, केंद्र की फटकार के बाद IndiGo ने बढ़ाई उड़ानें; 12 में से 4 लैंड