Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फाजिल्का में बोले भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा- लोगों ने दिया मौका, AAP ने किया धोखा

    By RAJ KUMAR NARULA Edited By: Deepika
    Updated: Sun, 16 Oct 2022 10:02 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया लेकिन भगवंत मान ने उनके साथ धोखा किया। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने पंजाबियों को 80 के दशक की याद दिला दी है।

    Hero Image
    भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा। (फाइल फोटो)

    संवाद सहयोगी, अबोहर: भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा कि आज पंजाब बेहद ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। राज्य में जब से आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है, तब से सरकार नाम की कोई चीज नहीं रही। सरकार के निकम्मेपन के कारण आए दिन हत्याएं और गैंगवार हो रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि बीते चुनावों में केजरीवाल के आह्वान पर पंजाबियों ने आम आदमी पार्टी को मौका दिया। वहीं भगवंत मान सरकार ने लोगों से धोखा किया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रविवार को फाजिल्का के एक दिवसीय दौरे के दौरान सुबह करीब 11 बजे राजश्री पैलेस अमरपुरा में पहली जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

    कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही महिला मोर्चा की जिलाध्यक्षा वंदना सांगवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव के समय वादा किया था कि उनकी सरकार आते ही महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये की सहायता और हर घर से एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी दी जाएगी। आज सरकार अपने वायदे से पूरी तरह मुकर चुकी है।

    जेलों में बंद गैंगस्टर व्यापारियों से जाजिया वसूली कर रहे हैं और इसका विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी जाती है। आम आदमी की सरकार ने पंजाबियों को 80 के दशक की याद दिला दी है, जब आतंकी घटनाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल था। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाबियों के बजाय राघव चड्ढा और केजरीवाल को खुश करने में लगे हुए हैं।

    उन्होंने कहा कि श्री करतारपुर कारिडोर खुलवाना, दोनों साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के बलिदान दिवस को वीरबाल दिवस के रूप घोषित करना, 84 के सिख कत्लेआम के दोषियों को जेलों तक पहुंचाना और पंजाब के किसानों की मांग पर कृषि कानून वापस लेना प्रधानमंत्री मोदी की पंजाबियों के प्रति लगाव की अपने आप में एक बड़ी मिसाल है।

    यह भी पढ़ेंः- Congress President Election: आज चंडीगढ़ कांग्रेस भवन में होगा मतदान, खड़गे के पक्ष में हो सकती है वोटिंग