विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जलालाबाद में अकेली रह रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या, नकदी व गहने लूटे

Published: Wed, 11 Nov 2026 05:14 PM (IST)

जलालाबाद के गांव कन्नलांवाला झुग्गे में 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घर से नकदी और सोने के गहने गायब हैं।

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस।

घटनास्थल पर जांच करने पहुंची पुलिस।

HighLights

  1. 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इंद्रो बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या।

  2. मृतका के हाथ-पैर बंधे मिले, घर से नकदी-गहने गायब।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश जारी।

संवाद सूत्र, जलालाबाद। फाजिल्का के जलालाबाद शहर के नजदीक गांव कन्नलांवाला झुग्गे में घर में अकेली रह रही 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला इंद्रो बाई की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मृतका के हाथ-पैर बंधे हुए थे और आशंका जताई जा रही है कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई है।

इसके साथ ही घर से नकदी और सोने के गहने भी गायब मिले हैं, जिससे लूटपाट के इरादे से इस वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी सुनील कुमार अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल फाजिल्का भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत का असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब के संगरूर में सीएम आवास के पास सड़क हादसा, ओवरब्रिज से टकराकर पलटी PRTC की बस; 3 लोगों की मौत और 25 घायल

परिजनों ने दी गई सूचना

मृतका के बेटे सुरजीत सिंह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि घर में करीब 40 से 50 हजार रुपये नकद, सोने की एक अंगूठी और अन्य कीमती गहने रखे हुए थे। उनके अनुसार, रात के समय अज्ञात बदमाश और लुटेरे घर में जबरन दाखिल हुए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर में रखी पूरी नकदी और सभी गहने समेट कर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें- संगरूर बस हादसा: पंजाब मुख्यमंत्री मान ने व्यक्त किया शोक, हादसे में मारे गए लोगों और घायलों की लिस्ट जारी

पुलिस ने जांच की शुरू

पुलिस घटनास्थल से फिंगरप्रिंट और जरूरी सबूत जुटा रही है। परिवार के सदस्यों द्वारा दी गई जानकारी और बयानों के आधार पर पुलिस आसपास के रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस अंधे कत्ल और लूट की वारदात को सुलझा लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- 'पार्क नहीं पहुंची तो जिंदा नहीं छोड़ेंगे', मां से फोन पर बयां किया दर्द और बठिंडा में झील में कूद गई छात्रा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।