Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केजरीवाल की वीडियो तोड़-मरोड़कर एक्स पर की पोस्ट, अब पुलिस ने डॉ. आंबेडकर के अपमान के आरोप में दर्ज किया केस

    फाजिल्का की साइबर क्राइम पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के एक वीडियो को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने कथित तौर पर एक फर्जी वीडियो वायरल किया जिसमें केजरीवाल को संविधान के बारे में कुछ कहते हुए दिखाया गया है जबकि वास्तविक वीडियो में ऐसा कुछ नहीं था।

    By Jagran News Edited By: Nitish Kumar Kushwaha Updated: Tue, 24 Dec 2024 11:57 AM (IST)
    Hero Image
    अरविंद केजरीवाल के वीडियो से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज। फाइल फोटो

    संवाद सूत्र, फाजिल्का। थाना साइबर क्राइम पुलिस ने अरविंद केजरीवाल की वीडियो को तोड़-मरोड़ कर एक्स पर पोस्ट करने और डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने वाले व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है।

    जांच अधिकारी इंस्पेक्टर मनजीत सिंह ने बताया कि उनको हरजीत सिंह शाहरी निवासी गांव ग्राम रसूल ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उन्होंने एक्स पर वेबसाइट के एक हैंडल से एक लिंक देखा, जिसका प्रोफाइल नाम विभोर आनंद है।

    पुलिस ने बिभोर आनंद के खिलाफ दर्ज किया मामला

    इस लिंक के माध्यम से एक झूठा और मनगढ़ंत वीडियो वायरल किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल को भारतीय संविधान के बारे में कुछ कहते हुए दिखाया गया, जबकि यह वीडियो भारतीय संविधान के बारे में नहीं था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वीडियो को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और इसका उद्देश्य एससी/एसटी समुदाय के सदस्यों समेत विभिन्न वर्गों के बीच नफरत, भावनाओं को भड़काने और दुश्मनी को बढ़ावा देना था। इस वीडियो का इस्तेमाल स्वर्गीय डॉ. भीमराव आंबेडकर और भारत के संविधान निर्माताओं का अपमान करने की नीयत से किया गया। पुलिस ने शिकायत पर विभोर आनंद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- लुधियाना में कांग्रेस से हाथ मिलाने को BJP तैयार, 1991 में भी हो चुका है ये प्रयोग; जानें इसके पीछे की कहानी?

    केजरीवाल आज लेंगे पंजाब के विधायकों की बैठक

    नगर निगम के चुनाव की थकावट अभी उतरी भी नहीं थी कि आम आदमी पार्टी ने अपने सभी विधायकों, मंत्रियों को दिल्ली तलब कर लिया है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल मंगलवार को तीन बजे सभी विधायकों व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। एक सीनियर विधायक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि यह बैठक दिल्ली में हो रही है पर बैठक का एजेंडा क्या है, इस बारे में उन्हें कुछ नहीं बताया गया है। माना जा रहा है कि यह बैठक दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुलाई गई है।

    पंजाब के विधायकों की दिल्ली में लगाई जाएगी ड्यूटी

    इसमें विधायकों की हलकावार ड्यूटी लगाई जाएगी। अगले कुछ दिनों में किसी भी समय दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है। पार्टी इन चुनाव को लगातार चौथी बार जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकना चाहती है। अगर ऐसा नहीं होता है तो पार्टी के पास केवल पंजाब में सत्ता रह जाएगी।

    पिछले दो विधानसभा चुनाव में पार्टी को दो-तिहाई बहुमत से जीतकर सरकार बनाती रही है। पहली बार 49 दिनों की सरकार बनाने के बाद आम आदमी पार्टी ने दो बार भारी बहुमत से सरकार बनाई है। इस बार पार्टी को भारतीय जनता पार्टी से पूरी चुनौती मिल रही है, जो 27 वर्षों से दिल्ली की सत्ता से बाहर है। इससे पहले लगातार तीन सरकारें कांग्रेस ने शीला दीक्षित की अगुआई में बनाई थीं।

    यह भी पढ़ें- गाड़ी में बैठता, यौन संबंध बनाता और मार डालता, अब तक 11 की ली जान; सीरियल किलर की खौफनाक कहानी