विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमरिंदर सिंह सरकार बस एक साल की मेहमान: सुखबीर बादल

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Wed, 07 Feb 2018 04:30 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 09:21 AM (IST)

शिरोमणि अकाली दल के अध्‍यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि राज्‍य की कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार बस एक साल की मेहमान है।

अमरिंदर सिंह सरकार बस एक साल की मेहमान: सुखबीर बादल
अमरिंदर सिंह सरकार बस एक साल की मेहमान: सुखबीर बादल

जेएनएन, फाजिल्का।  शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने बुधवार को यहां राज्‍य की कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार पर जमकर हमले किए। शिअद और भाजपा द्वारा आयोजित 'पोल खोल रैली' में उन्‍होंने कहा कि कैप्‍टन सरकार के खिलाफ जनता की जंग आज से शुरू हो गई है। कैप्‍टन सरकार बस एक साल की मेहमान है।

रैली को शिअद और भाजपा के कई नेताआें ने संबोधित किया। विधानसभा चुनाव में आज़ाद प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुकी राजदीप कौर इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गईं। रैली में सुखबीर बादल ने कहा कि विधानसभा चुनाव मे बड़े-बड़ वादे कर कांग्रेस सत्‍ता में तो आ गई, लेकिन अब वह इससे मुकर रही है। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने किसानों के कर्ज माफ करने सहित कई वादे किए, ले‍किन अब किसानों को बेवकूफ बना रहे हैं।

रैली को संबोधित करते सुखबीर सिंह बादल।

सुखबीर बादल ने कहा, कैप्टन साहब आज से पंजाब की जनता की जंग आप के खिलाफ शुरू हो गई है। इसके साथ ही अापके सरकार की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है। उन्‍होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2019 के लोकसभा चुनाव के साथ ही सभी राज्यों का विधानसभा चुनाव करवाने की तैयारी में हैं। ऐसे में कैप्टन सरकार अब केवल एक साल की मेहमान है।

यह भी पढ़ें: 'सबके लिए घर' योजना के तहत बने मकानों पर कोई टैक्स नहीं : नवजोत सिद्धू

सुखबीर बादल ने कहा कि कांग्रेस ने एक साल के कार्यकाल में सिर्फ झूठे केस करवाए हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने झूठे केसों के मामले में पुलिस का सबसे ज्यादा दुरुपयोग किया है। जनता इस सब के लिए सबक सिखाएगी।

रैली में मौजूद लोग।

सुखबीर बादल ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के कथित वीडियो की भी चर्चा की। उन्‍होंने कहा कि जगदीश टाइटल के स्टिंग से कांग्रेस का काला चेहरा बेनकाब हाे गया है। 1984 के सिख विरोधी दंगे में जगदीश टाइटलर के साथ पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की संलिप्तता भी जग जाहिर हुई है। 1984 के सिख विरोधी दंगे में राजीव गांधी की भूमिका की जांच होनी चाहिए।

रैली को संबोधित करतीं शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुईं राजदीप कौर।

रैली को सुरजीत ज्याणीने भी सबोधित किया। उन्‍होंने  भी कैप्‍टन अमरिंदर सरकार पर निशाने साधे। भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवाल ने कहा कि अकाली दल और भाजपा के गठबंधन में दरार की बात कोरी अफवाह है। दोनों दलो का गठबंधन अटूट है। उन्‍होंने कहा कि पंजाब के लोग फिर से राज्‍य में गठबंधन की सरकार बनाएंगे। ग्रेवाल ने कहा कि 1984 सिख विरोधी दंगों को लेकर जगदीश टाइटलर के स्टिंग से कांग्रेस का चेहरा बेनकाब हुआ है।

यह भी पढ़ें: इस बार पंजाब में हो सकता है कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन