पंजाब चुनाव 2027: AAP अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा और बल्लुआना से गोल्डी मुसाफिर पर जताया भरोसा
आम आदमी पार्टी ने पंजाब चुनाव के लिए अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा और बल्लुआना से मौजूदा विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर को उम्मीदवार घोषित किया है।

डॉ. सुहानी डोटा और गोल्डी मुसाफिर।
HighLights
AAP ने पंजाब चुनाव 2027 के लिए उम्मीदवार घोषित किए।
अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा को टिकट मिला।
बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर फिर मैदान में।
जागरण संवाददाता, अबोहर। फाजिल्का के अंतर्गत आने वाले अबोहर की दो सीटों पर आम आदमी पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है। अबोहर से डॉ. सुहानी डोडा को टिकट दिया गया है, वहीं बल्लुआना से अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर पर पार्टी ने भरोसा जताया है।
विधानसभा सीट: अबोहर
नाम : डाॅ. सुहानी डोडा
योग्यता: एमबीबीएस
पति: गगन डोडा
ससुर: शिव लाल डोडा शराब कारोबारी
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: AAP ने जारी की दूसरी लिस्ट, 31 उम्मीदवारों को मिला टिकट; किसे मिला कहां से मौका?
टिकट मिलने के दो प्रमुख कारण
डाॅ. सुहानी डोडा शराब कारोबारी शिव लाल डोडा की पुत्रवधू हैं। उन्होंने एमबीबीएस की डिग्री हासिल की हुई है। वह अबोहर में ही पली बड़ी है व यहां के एसएमओ डाॅ. लाल चंद ठकराल की पुत्री है। अरोड़ा बिरादरी से संबंध रखने के कारण व पढ़ी लिखी होने के कारण उन्हें सशक्त उम्मीदवार माना गया है।
शिव लाल डोडा ने यहां से पहले आजाद उम्मीदवार के तौर पर वर्ष 2012 में सुनील जाखड़ के मुकाबले चुनाव लड़ा था वह उन्हें 45,825 हासिल की थी। डा सुहानी डोडा ने कुछ महीने पहले ही आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी।
यह भी पढ़ें- पंजाब चुनाव 2027: संसद से फिर वापसी... AAP ने गुरमीत मीत हेयर पर फिर जताया भरोसा; बरनाला से मिला टिकट
बल्लुआना से गोल्डी मुसाफिर उतरे मैदान में
विधानसभा क्षेत्र - बल्लुआना
उम्मीदवार का नाम : अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर
आयु : 45
योग्यता : बारहवीं पास
पिछले बार उन्होंने भाजपा की वंदना सांगवान को 19173 वोट से पराजित किया था।
टिकट मिलने के दो प्रमुख कारण
बल्लुआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफिर का दावा है कि उन्होंने अपने हलके में 1200 करोड से अधिक के विकास करवाए हैं। नहरी पानी टेलों तक पहुंचाना उनकी उपलब्धि में से एक है। इसके अलावा सीतो गुन्नो में अलग से मार्केट कमेटी बनवाने में कामयाब रहे हैं। बल्लुआना हलके में सरकारी कालेज बनवाना व एमीनेंस स्कूल बनवाना भी उनकी उपलब्धि माना जा रहा है। गांवों में खेल मैदान बनाना भी उनके विकास कार्यो में एक है। पार्टी ने उन्हें दूसरी बार उम्मीदवाद बनाया है। उनका कहना है कि उन्हें हलके के सरकारी स्कूलों का कायाकल्प करवाया है। आम आदमी क्लीनिक बनवाए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।