फाजिल्का में नाबालिग से पशुओं के डॉक्टर ने किया रेप, घिनौने काम के बाद आरोपी हो गया था फरार; अब पुलिस ने दबोचा
पंजाब (Punjab Crime) के फाजिल्का जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में पुलिस ने एक पशु चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर भगवान दास ने पीड़िता के घर में घुसकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया जब वह अकेली थी। पुलिस ने डॉक्टर के एक साथी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

संवाद सहयोगी, अबोहर (फाजिल्का)। पंजाब (Punjab Crime) के फाजिल्का जिले के थाना बहाववाला के अंतर्गत आते एक गांव में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने पशुओं के डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।
आरोपी डॉक्टर ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म
जानकारी के अनुसार करीब साढ़े 12 साल की राजस्थान की पीड़िता अपने नाना-नानी के पास रहती है, शुक्रवार को जब उसके नाना नानी मजदूरी पर गए हुए थे और वह घर पर अकेली थी, तो पशु चिकित्सक भगवान दास उनके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया।
डॉक्टर के साथी पर भी पुलिस ने दर्ज किया केस
जब शाम को उसके नाना नानी घर आए, तो उसने पूरी घटना की जानकारी उन्हें दी, जिस पर उन्होंने थाना बहाववाला पुलिस को सूचित किया। घटना के समय डॉक्टर का एक साथी भी मौजूद था, जो कि घटना के समय घर के बाहर खड़ा रहा था, पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज कर लिया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।