विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Police Commemoration Day 2022: फतेहगढ़ साहिब में शहीदों के परिवारों को किया गया सम्मानित

By Suresh KamraEdited By: Deepika
Published: Fri, 21 Oct 2022 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2022 06:38 PM (IST)

Police Commemoration Day 2022 फतेहगढ़ साहिब में पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डीसी परनीत ...और पढ़ें

Police Commemoration Day 2022: डीसी परनीत शेरगिल शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ। (जागरण)
Police Commemoration Day 2022: डीसी परनीत शेरगिल शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों के साथ। (जागरण)

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। Police Commemoration Day 2022: पंजाब पुलिस के उन जवानों की शहादत को हमेशा याद किया जाएगा, जिन्होंने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बलिदान दिया। यह बात डीसी परनीत शेरगिल ने ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित पुलिस शहीद दिवस कार्यक्रम में कही।

17 पुलिस कर्मियों ने देश की एकता के लिए दी शहादत

उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायाधीश निर्भय सिंह गिल के साथ शहीदी स्मारक पर पहुंचकर उनको श्रद्धासुमन भेंट किए। इस दौरान उन्होंने शहीद पुलिस कर्मियों के परिवारों को आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन हमेशा उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। वे कभी भी आकर अपनी समस्याएं बता सकते हैं। उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा। आज भी उन्होंने शहीद जवानों के परिवारों की पीड़ा सुनी और समाधान किया।

जिले के 17 पुलिस कर्मियों ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपनी शहादत दी है। इस अवसर पर एसपी (डी) दिग्विजय कपिल, एसडीएम बस्सी पठाना अशोक कुमार, एसडीएम फतेहगढ़ साहिब हरप्रीत सिंह अटवाल, डीएसपी फतेहगढ़ साहिब सुखबीर सिंह, डीएसपी खमाणों रमिंदर सिंह कहलों, डीएसपी अमलोह जंगजीत सिंह, डीएसपी बसी पठाना अमरप्रीत सिंह, डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस, डीएसपी गुरबख्शीश सिंह, डीएसपी कुलभूषण, डीएसपी जसपिंदर सिंह के अलावा शहीद जवानों के परिजन, पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- वृद्धजनों को दीपावली पर बधाई

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब: बुजुर्ग हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमारी समृद्ध विरासत में किसी भी दिन या त्योहार का बुजुर्गों के साथ जश्न मनाने के लिए एक विशेष स्थान है। यह बात डीसी परनीत शेरगिल ने बस्सी पठाना के वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों को दीपावली पर बधाई देने के समय कही। उन्होंने युवा पीढ़ी को प्रोत्साहित किया और कहा कि किसी को भी अपने माता-पिता के सामने कभी नहीं बोलना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः- Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ने लगी ठंड, मोगा रहा सबसे ठंडा; दिवाली के बाद तापमान में आएगी और गिरावट