विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ने लगी ठंड, मोगा रहा सबसे ठंडा; दिवाली के बाद तापमान में आएगी और गिरावट

By Asha Rani Edited By: Deepika
Published: Sat, 22 Oct 2022 10:01 AM (IST)

Punjab Weather Update पंजाब में माैसम करवट ले रहा है। अब दिन और रात दोनों समय ठंड महसूस हो रही ...और पढ़ें

Punjab Weather Update: पंजाब में सबसे ठंडा मोगा जिला रहा। (सांकेतिक)
Punjab Weather Update: पंजाब में सबसे ठंडा मोगा जिला रहा। (सांकेतिक)

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में अब मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। जहां दिन के तापमान में गिरावट आ रही है, वहीं अब राते भी ठंडी होने लगी हैं। रात के समय ठिठुरन महसूस हो रही है। वहीं शनिवार को पंजाब में सबसे ठंडा मोगा जिला रहा। यहां सुबह काफी ठंड रही।

दीपावली के बाद गिरेगा न्यूनतम तापमान

मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक यहां न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मोगा में तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं इसके बाद बठिंडा ठंडा रहा। यहां 14 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। पठानकोट में 14.4 डिग्री, फिरोजपुर में 14.2 डिग्री, अमृतसर में 14.8 डिग्री, जालंधर में 14.7 डिग्री और कपूरथला में 14.8 डिग्री पारा रहा। इसके साथ ही गुरदासपुर, फरीदकोट, बरनाला, लुधियाना में 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया, जोकि सामान्य से दो डिग्री कम था। मौसम विभाग की मानें तो दीपावली के बाद न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी, जिससे ठंड बढ़ जाएगी।

कई शहरों की आबोहवा खराब

दूसरी तरफ पंजाब में पराली जलाने के कारण प्रदूषण बहुत बढ़ रहा है, जिससे कई शहरों की आबोहवा भी खराब हो गई है। पंजाब में पराली जलाए जाने के मामलों में कई गुना वृद्धि हुई है। अभी भी 85 फीसदी किसानों ने अपने खेतों से पराली नहीं हटाई है। आगे यह मामले और भी बढ़ सकते हैं। वहीं राज्य के कई शहराें का एक्यूआइ 100 के पार चला गया है। उनपर एक नजर डालिए।

पंजाब के बड़े शहराें का एक्यूआइः-

  • अमृतसर - 73
  • बठिंडा - 72
  • जालंधर - 123
  • लुधियाना - 146
  • मंडी गोबिंदगढ़ - 112
  • पटियाला - 110

यह भी पढ़ेः- धनतेरस पर करें शुभ खरीदारी, बाजार में आफर्स की भरमार; लुधियाना में एक हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

यह भी पढ़ेः- लुधियाना पुलिस ने बदमाश मोविश बैंस को किया गिरफ्तार, पिस्तौल की नोक पर चंडीगढ़ रोड से छीनी थी फार्चूनर