विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धनतेरस पर करें शुभ खरीदारी, बाजार में आफर्स की भरमार; लुधियाना में एक हजार करोड़ के कारोबार की उम्मीद

By Munish SharmaEdited By: Vinay kumar
Published: Sat, 22 Oct 2022 07:15 AM (IST)

Dhanteras 2022 लुधियाना में इस बार धनतेरस पर बाजार में खूब धन बरसेगा। इस बार एक हजार करोड़ का कारोबारी ...और पढ़ें

Dhanteras 2022: लुधियाना में धनतेरस पर बाजार में आफर्स की भरमार।
Dhanteras 2022: लुधियाना में धनतेरस पर बाजार में आफर्स की भरमार।

मुनीश शर्मा, लुधियाना : Dhanteras 2022 इस बार पूरी उम्मीद है कि शनिवार को धरनतेरस पर बाजार में खूब धन बरसेगा। फेस्टिवल सीजन में लोगों के उत्साह ने बाजार को उमंग से भर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस बार धनतेरस पर लुधियाना में ही करीब एक हजार करोड़ का कारोबार हो सकता है। इससे बाजार पर बीते दो साल से छाई कोविड की काली छाया भी छट सकती है। 

लोग धनतेरस के शुभ दिन खरीदारी कर बाजार में आफर्स का फायदा उठा सकते हैं। इस शुभ दिन खरीदारी करने पर बाजार ने भी ग्राहकों की खुशियों को दोगुना करने के लिए आफर्स की भरमार लगा दी है। सोना व चांदी के गिफ्टों की आम लोगों के बजट के हिसाब से बड़ी रेंज तैयार की गई है। बर्तन से लेकर घरेलु उपकरणों तक प्रत्येक श्रेणी में विशेष छूट या आफर दिए जा रहे हैं।

लुधियाना में हर साल धनतेरस पर अकेले होम एप्लांयसेस का ही करीब 200 करोड़ का कारोबार होता है। ज्वेलरी, रियल एस्टेट आदि की बात करें तो 700 से 800 करोड़ का कारोबार एक दिन में हो जाता है। इस बार उम्मीद है कि धनतेरस पर कारोबार एक हजार करोड़ का आंकड़ा पार कर सकता है। 

सोना-चांदी की लाइट वेट ज्वेलरी की चमक

लुधियाना ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रधान आनंद सिकरी का कहना है कि इस साल बाजार पहले से अधिक रौनक है। पिछले साल की तुलना में सोने व चांदी के दाम ज्यादा नहीं बढ़े हैं। 24 कैरेट सोना प्रति दस ग्राम 51 से 52 हजार के बीच चल रहा है। वहीं, चांदी इस साल 58,500 रुपये प्रति किलो तक है। इस बार लोग लाइट वेट ज्वेलरी को अधिक पसंद कर रहे हैं। सोने के साथ चांदी के उत्पादों को भी पसंद किया जा रहा है। बाजार में भी अच्छे आफर्स के साथ लोगों के बजट के हिसाब से बड़ी रेंज उपलब्ध है। हैवी डिजाइन की लाइट वेट ज्वेलरी भी उपलब्ध है।

ट्राई प्लाई बर्तन हैं इस बार लोगों की पहली पसंद

चौधरी क्राकरी के एमडी राम चौधरी का कहना है कि धनतेरस पर बर्तन की खरीदारी अहम रहती है। हर साल इसका कारोबार बढ़ रहा है। बाजार में ग्राहकों के लिए कई विकल्प हैं। इस बार लोगों का रूझान ट्राई प्लाई बर्तन हैं। यह पहली पसंद बने हुए हैं। इसके साथ ब्रास के बर्तनों की मांग भी तेज हुई है। इस बार लोग धनतेरस के लिए पहले ही अपनी पंसद का सामान पैक करवा चुके हैं। धनतेरस के लिए बर्तनों की खरीद पर विशेष छूट भी दी जा रही है।

घरेलु उपकरणों पर 50 प्रतिशत तक की छूट

बीके हार्डवेयर के एमडी विकास गुप्ता का कहना है कि इस साल घर में प्रयोग किए जाने वाले घरेलु उपकरणों को लेकर कंपनियां कई तरह के आफर दे रही हैं। धनतेरस के दिन खरीदारी करने पर कई उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। इसमें बारबीक्यू, एयर फ्रायर, मिक्सर ग्राइंडर, ओटीजी, फूड प्रोसेसर शामिल हैं। अब ट्रेंड बदल रहा है। लोग बर्तन के अलावा धनतेरस पर घरेलु उपकरण खरीदने का भी क्रेज है। इस बार पिछले दो सालों की तुलना में मांग अच्छी है। उम्मीद है कि धनतेरस पर अच्छी बिक्री होगी।

शुभ मुहूर्त पर की खरीदारी से प्रसन्न होती हैं माता लक्ष्मी

धनतेरस पर सोना व चांदी की खरीदारी महत्वपूर्ण मानी जाती है। शुभ मुहूर्त में की गई खरीदारी से माता लक्ष्मी, भगवान धनवंतरि और धन कुबेर प्रसन्न होते हैं। इस दिन बर्तन खरीदना भी शुभ माना जाता है। धनतेरस पर खरीदे बर्तन को अमृत कलश के समान माना जाता है।  

इस बार धनतेरस पर बना है पुष्कर योग

आज धनतेरस है। इस बार धनतेरस पर उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, बह्म, यायिजय व त्रिपुष्कर योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। पुष्कर योग में पूजनादि का तीन गुना लाभ मिलता है। 

पूजन मुहूर्त

धनतेरस पर सोना-चांदी, आभूषण, बर्तन आदि खरीद कर माता लक्ष्मी व प्रथम पूज्य भगवान श्रीगणेश का रात को पूजन किया जाता है। शनिवार को लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7:03 से 8:59 बजे तक वृषभ लगन में है जो स्थिर लक्ष्मी पूजन के लिए विशेष है।