फतेहगढ़ साहिब में सेवा केंद्रों पर लटके ताले, प्रमाण पत्र व अन्य कामों के लिए भटक रहे नागरिक
मांगों को लेकर फतेहगढ़ साहिब के सेवा केंद्र कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। 26 नवंबर की बैठक न होने से नाराज कर्मचारियों ने 14 केंद्र बंद रखे, जिससे लोग परेशान हैं।

सेवा केंद्र के बाहर एकत्रित कर्मचारी।
HighLights
सेवा केंद्र कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, काम ठप।
लंबित मांगों और सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में।
नागरिकों को सरकारी दस्तावेज बनवाने में भारी परेशानी।
दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। लंबे समय से लंबित जायज मांगों और राज्य सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में जिला फतेहगढ़ साहिब के सेवा केंद्रों के सभी कर्मचारियों ने आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की इस हड़ताल के कारण जिले भर में चल रहे सभी 14 सेवा केंद्रों का कामकाज पूरी तरह ठप हो गया है।
सेवा केंद्रों पर ताले लटके होने के कारण अपने जरूरी सरकारी दस्तावेज, आवासीय व जाति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और आधार कार्ड संबंधी कार्य करवाने आए आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और लोग निराश होकर घरों को लौटने पर मजबूर हुए।
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सेवा केंद्र कर्मचारी यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष मनजोत सिंह तूर, उपाध्यक्ष अरशद अली, महासचिव जगतार सिंह, कोषाध्यक्ष सूरज सिंह और मीडिया सलाहकार मनदीप सिंह ने संयुक्त रूप से पंजाब सरकार के खिलाफ तीखा रोष व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें- होशियारपुर के भरे बाजार में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, फायरिंग में एक राहगीर घायल; घटना का Video वायरल
26 नवंबर को होनी थी बैठक
यूनियन नेताओं ने बताया कि बीते दिनों अपनी मांगों को लेकर यूनियन द्वारा संगरूर में पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया गया था। उस समय स्थानीय प्रशासन द्वारा कर्मचारियों को आश्वासन दिया गया था कि 26 नवंबर को मुख्यमंत्री के साथ पैनल बैठक करवाकर उनकी सभी समस्याओं का उचित समाधान किया जाएगा।
नेताओं ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 26 नवंबर को तय हुई इस महत्वपूर्ण बैठक में पंजाब सरकार का कोई भी प्रतिनिधि या उच्च अधिकारी शामिल नहीं हुआ। सरकार के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के कारण पूरे कर्मचारी वर्ग में भारी निराशा और गुस्सा पाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने गौशालाओं के लिए मंजूर किए 100 करोड़ रुपये, ग्रामीण गौशालाओं और कैटल पौंड को भी मिलेगा फंड
टालमटोल की नीति से परेशान कर्मचारी
नेताओं ने कहा कि सरकार की टालमटोल की नीति से मजबूर होकर ही कर्मचारियों ने अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का यह कठोर फैसला लिया है।यूनियन नेताओं ने स्पष्ट किया कि सेवा केंद्रों के कर्मचारी लंबे समय से अपनी नौकरियों को पक्का करने, महंगाई के हिसाब से वेतन में उचित वृद्धि करने और रोजगार सुरक्षा की गारंटी जैसी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने सरकार को सख्त चेतावनी दी कि जब तक सरकार उनसे बातचीत कर मांगों को अमली जामा नहीं पहनाती, तब तक जिले के सभी सेवा केंद्र बंद रहेंगे और आने वाले दिनों में संघर्ष को और तेज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- श्री गंगानगर रेलवे ट्रैक बम ब्लास्ट मामले में चौथी गिरफ्तारी, पुलिसकर्मी का बेटा गुरदासपुर से अरेस्ट
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।