विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फतेहगढ़ साहिब में बेकाबू ट्रक सूए में गिरा, चालक बाल-बाल बचा; लाखों का चावल हुआ खराब

Published: Sun, 23 Aug 2026 05:38 PM (IST)

आलमपुर के पास बच्चों और तेज रफ्तार वाहन को बचाने में चावल लदा ट्रक सूए में गिर गया। चालक बच ...और पढ़ें

सूए में गिरा चावल की बोरियों से लदा ट्रक।

सूए में गिरा चावल की बोरियों से लदा ट्रक।

HighLights

  1. फतेहगढ़ साहिब में चावल से भरा ट्रक सूए में गिरा।

  2. हादसे में चालक सुरक्षित, लाखों रुपये की चावल बोरियां खराब।

  3. एसडीएम ने घटना और सड़क चौड़ीकरण की जांच के आदेश दिए।

जागरण संवाददाता, फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मोरिंडा मुख्य मार्ग पर बस्सी पठाना क्षेत्र के गांव आलमपुर के पास चावल की बोरियों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने सूए में जा गिरा। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि ट्रक और चावल की बोरियां पानी में गिरने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ।

ट्रक चालक कमलेश कुमार ने बताया कि वह बस्सी पठाना से चावल की बोरियां लेकर श्री आनंदपुर साहिब जा रहा था। गांव आलमपुर के पास सूए के किनारे कुछ छोटे बच्चे नहा रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार वाहन आ गया। बच्चों और वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ट्रक सूए की सुरक्षा दीवार से जा टकराया। टक्कर से दीवार टूट गई और ट्रक पानी में जा गिरा।

यह भी पढ़ें- बठिंडा में हाथ से उखड़ी सड़क की वीडियो को मंत्री ने बताया फर्जी, बोले- खामी मिली तो ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

चावल की बोरियां हुई खराब

हादसे के बाद ट्रक में लदी चावल की कई बोरियां पानी में भीग गईं और खराब हो गईं। ट्रक मालिक रुपिंदर पाल सिंह और स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग काफी तंग है और यहां आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है।

ग्रामीणों ने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से सूए में नहाने पर रोक के बावजूद लोग यहां नहाते हैं। इससे उनकी जान के साथ सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई करने और सड़क को चौड़ा करने की मांग की है। साथ ही सूए के किनारे मजबूत सुरक्षा व्यवस्था करने की मांग उठाई है।

यह भी पढ़ें- ड्रोन से गिराई गई हथियारों की खेप बरामद, अमृतसर से 2 तस्कर गिरफ्तार; विदेशी हैंडलर के संपर्क में थे

एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

बस्सी पठाना की एसडीएम दीपज्योति कौर ने हादसे का कड़ा संज्ञान लेते हुए पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने यह भी पता लगाने को कहा है कि सड़क को चौड़ा करने की स्थानीय लोगों की मांग लंबे समय से उठने के बावजूद अब तक इस दिशा में क्या कार्रवाई हुई है और कहीं प्रशासनिक स्तर पर कोई कमी तो नहीं रही।

यह भी पढ़ें- पटियाला में बहू ने सास को पीटा, Video वायरल; अस्पताल में भर्ती महिला के परिवार का पुलिस कार्रवाई से इनकार