पटियाला में बहू ने सास को पीटा, Video वायरल; अस्पताल में भर्ती महिला के परिवार का पुलिस कार्रवाई से इनकार
पटियाला के सूलर इलाके में बहू द्वारा सास से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। घटना में घायल महिला अस्पताल में ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला के सूलर इलाके में बहू द्वारा अपनी सास के साथ मारपीट करने का वीडियो रविवार को इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर इलाके में चर्चा शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मारपीट की यह घटना 19 अगस्त की है। मारपीट में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
घटना के बावजूद अब तक पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को कोई लिखित बयान नहीं दिया गया है। पुलिस का कहना है कि परिवार फिलहाल कार्रवाई नहीं करवाना चाहता। ऐसे में अभी तक इस मामले में कोई पुलिस मामला दर्ज नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें- चाय की चुस्की लेते नवजोत सिंह सिद्धू का शायराना अंदाज, बोले- होंगे दीवाने हुस्न के, हम तो इसके दीवाने हैं
अस्पताल में भर्ती है पीड़ित महिला
मारपीट के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल में भर्ती महिला के छोटे बेटे ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट करती है। उसने बताया कि परिवार में पहले भी इस तरह के विवाद होते रहे हैं।
हालांकि, यह आरोप पीड़ित परिवार की ओर से लगाए गए हैं और पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद ही इनकी पुष्टि हो सकेगी। वायरल वीडियो में महिला के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।
वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी मामले की जानकारी जुटा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से औपचारिक शिकायत नहीं मिलने के कारण फिलहाल कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं की गई है।
यह भी पढ़ें- बठिंडा में घर पर बरसाए पत्थर, तेजधार हथियार से दरवाजा तोड़ने की कोशिश; सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात
परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार
डकाला पुलिस चौकी के प्रभारी गुरप्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि परिवार ने फिलहाल पुलिस कार्रवाई नहीं करवाने की बात कही है। यदि परिवार की ओर से शिकायत या बयान दिया जाता है तो पुलिस मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेगी।
पुलिस का कहना है कि महिला की ओर से बयान मिलने के बाद घटना के कारणों और मारपीट में शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। इसके साथ ही वायरल वीडियो की भी जांच की जाएगी।
फिलहाल घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है और पुलिस परिवार के बयान का इंतजार कर रही है। शिकायत मिलने के बाद ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- मृत कर्मचारी की पत्नी ने मांगी पुरानी पेंशन, हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार से मुफ्त योजनाओं का ब्योरा किया तलब
