Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुनील जाखड़ का पंजाब सरकार पर वार, कहा- केंद्र से 218 करोड़ मिलने के बावजूद नहीं की गई लोगों की सहायता

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Fri, 28 Jul 2023 04:20 PM (IST)

    भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सरहिंद में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि ...और पढ़ें

    Hero Image
    सुनील जाखड़ ने पंजाब सरकार पर साधा निशाना

    फतेहगढ़ साहिब, जागरण संवाददाता। पंजाब में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सरहिंद में पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बाढ़ पीड़ितों के लिए 218 करोड़ रुपए दिए हैं, लेकिन पंजाब सरकार ने अब तक कोई राशि लोगों को नहीं दी है। कल भी सुनील जाखड़ ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा और अकाली दल के गठजोड़ के बारे में क्या बोले सुनील जाखड़

    शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठजोड़ के बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा यह फैसला दिल्ली में होगा। बता दें कि अभी सियासी गलियारों में शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के गठजोड़ की चर्चाएं तेज है। उन्होंने आगे कहा कि सरपंच, लोकसभा के अलावा अन्य चुनावों में भाजपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। वहीं, उन्होंने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि पंजाब सरकार के अंदर अहंकार बोल रहा है।

    वर्करों की पीठ पर मारा छुरा

    सुनील ने कहा कि राज्य सरकार में अहंकार के कारण उसके पदाधिकारी व मंत्री सरकारी मुलाजिमों से आए दिन बदसलूकी कर रहे हैं। पंजाब कांग्रेस ने अपनी जान बचाने के लिए वर्करों की पीठ पर छुरा मारा है जिसके कारण कांग्रेस पार्टी के वर्करों का कांग्रेस से विश्वास उठ चुका है।