विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'भ्रष्टाचारियों का हिसाब शुरू, अब सुखबीर बादल की बारी...', पंजाब में खेल मैदानों के शुभारंभ पर बोले सीएम भगवंत मान

Published: Wed, 11 Nov 2026 03:07 PM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमलोह के शाहपुर में अत्याधुनिक खेल मैदान का उद्घाटन करते हुए राज्य भर में ...और पढ़ें

अमलोह में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।

अमलोह में संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान।

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मान ने शाहपुर में अत्याधुनिक खेल मैदान का उद्घाटन किया।

  2. पंजाब में 1,000 आधुनिक खेल मैदानों की शुरुआत की घोषणा।

  3. भ्रष्टाचार पर विपक्ष को घेरा, सुखबीर बादल को चेतावनी दी।

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हल्का अमलोह में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए एक बड़ी पहल का एलान किया। अमलोह रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने शाहपुर गांव में एक अत्याधुनिक खेल मैदान का उद्घाटन किया है।

सीएम मान ने कहा कि यह बदलाव केवल शाहपुर तक सीमित नहीं है, बल्कि पंजाब भर में एक साथ 1,000 आधुनिक खेल मैदानों की शुरुआत की जा रही है। इन मैदानों को विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस किया गया है, जिनमें रात के समय अभ्यास के लिए फ्लड-लाइट्स, एथलेटिक्स के लिए रनिंग ट्रैक, और हॉकी, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल तथा क्रिकेट के समर्पित मैदान शामिल हैं।

इसके अलावा आधुनिक शौचालय और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाहपुर के बच्चों और युवाओं में इस नए मैदान को लेकर दिवाली से भी ज़्यादा उत्साह देखने को मिला। अब ग्रामीण बच्चों और प्रतिभावान खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए दूर-दराज के शहरों में नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि वे अपने ही गांव में शाम को सुरक्षित और आधुनिक माहौल में खेल सकेंगे।

यह भी पढ़ें- संगरूर बस हादसा: पंजाब मुख्यमंत्री मान ने व्यक्त किया शोक, हादसे में मारे गए लोगों और घायलों की लिस्ट जारी

भगवंत मान ने पूर्व सीएम चन्नी पर कसा तंज

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने हल्का अमलोह में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधी राजनीतिक दलों पर करारा हमला बोला। सीएम मान ने कहा कि विपक्षी पार्टियां आपस में एक-दूसरे के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पातीं, बल्कि उनका पूरा ध्यान और बयानबाजी केवल आम आदमी पार्टी और उसकी जनहितैषी नीतियों को निशाना बनाने पर ही टिकी रहती है।

अमलोह रैली के दौरान अपने खास अंदाज और चुटकुलों के जरिए विरोधियों पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की साइकिल यात्रा पर निशाना साधा। उन्होंने चुटकुला सुनाते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी जो साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं, उसकी तो चैन (चेन) ही उतर गई है।

सीएम मान ने भ्रष्टाचार का मांगा हिसाब

इतना ही नहीं, मान ने आगे व्यंग्य करते हुए कहा कि जब राजनीतिज्ञों को सब काम आने का दावा करना होता है, तो उन्हें राजनीति छोड़कर वही अन्य काम संभाल लेने चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि विपक्षी दलों के पास कोई ठोस विकास का रोडमैप नहीं है, इसलिए वे लगातार 'आप' सरकार के लोक कल्याणकारी कदमों पर उंगली उठा रहे हैं।

कहा कि हर राजनीतिक पार्टी दावा कर रही है कि पंजाब में अब उनकी बारी आएगी। विरोधियों को करारा जवाब देते हुए सीएम मान ने साफ किया कि 'बारी' तो उनकी जरूर आएगी, लेकिन सरकार बनाने की नहीं, बल्कि अपने भ्रष्टाचार का हिसाब देने के लिए जेल जाने की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब के खजाने और जनता के हक को लूटने वाले किसी भी नेता को बख्शा नहीं जाएगा और पारदर्शी शासन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का 'पंजाब मंगदा इंसाफ' अभियान शुरू, जनता के सुझावों से बनेगा घोषणा पत्र

सुखबीर व चंदूमाजरा पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रेम सिंह चंदू माजरा और सुखबीर सिंह बादल पर सीधा हमला बोला। चंदू माजरा पर तंज कसते हुए सीएम मान ने कहा कि वे चाहे जिस मर्जी पार्टी में चले जाएं, जनता अब उन्हें कभी नहीं जिताएगी।

वहीं, सुखबीर बादल को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब को लूटने वालों का हिसाब शुरू हो चुका है। मुख्यमंत्री ने साफ चेतावनी दी कि पहले तो छोटी-मोटे भ्रष्टाचारियों (चींटियों) पर कार्रवाई करके उन्हें जेल भेजा था, लेकिन अब पंजाब को बर्बाद करने वाले सुखबीर बादल की बारी है।

यह भी पढ़ें- पंजाब में नहीं थम रहा पराली का धुआं, अब तक 5002 मामले आए सामने; 1155 किसानों पर FIR और ₹80 लाख का जुर्माना

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।