विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब बंद के बीच फरीदकोट में हंगामा, नशीले कैप्सूल बेचता एक युवक काबू; एसपी की मौजूदगी में पुलिस को सौंपा

Published: Thu, 15 Oct 2026 02:52 PM (IST)

परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद के दौरान फरीदकोट में एक युवक को नशीले कैप्सूल बेचते पकड़ा गया। ...और पढ़ें

HighLights

  1. परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद।

  2. फरीदकोट में नशीले कैप्सूल बेचता युवक गिरफ्तार।

  3. लोगों ने पुलिस को सौंपा, कार्रवाई का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, फरीदकोट। मानसा के परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में पंजाब बंद के आह्वान के तहत शहर में बंद के दौरान एक संस्था के सदस्यों द्वारा एक युवक को नशे के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले कैप्सूल सहित काबू कर लिया गया। जिसके चलते शहर में हंगामा खड़ा हो गया और संस्था के सदस्यों द्वारा पुलिस की कारगुजारी पर भी सवाल खड़े किए गए।

इस दौरान नशे के कैप्सूलों सहित काबू किए गए युवक को कुछ लोगों ने थप्पड़ भी जड़ दिए। उपरांत आरोपित को लेकर शहर में मार्च निकालने के उपरांत एसपी जसप्रीत सिंह की उपस्थिति में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को जिले भर में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इस दौरान जहां जिले भर में बाजार पूरी तरह बंद रहे वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा अलग-अलग जगहों पर धरने भी दिए गए।

यह भी पढ़ें- LIVE: परविंदर झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, लुधियाना में एक युवक की मौत, दुकानदार व प्रदर्शनकारी उलझे

बस स्टैंड के पास से किया काबू

इसी दौरान दोपहर लगभग 12 बजे जल जीवन बचाओ मोर्चा द्वारा दिए जा रहे धरने पर संस्था के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि बस अड्डे के नजदीक कोई नशे के कैप्सूल बेच रहा है। उपरांत संस्था के सदस्यों ने वहां पहुंच कर उक्त युवक को काबू किया। जिसके पास से उन्हें कैप्सूल के पत्ते भी बरामद हो गए। सूचना मिलते ही वहां पुलिस भी पहुंच गई। उपरांत लोगों द्वारा आरोपित युवक को पकड़ कर शहर में मार्च निकाला जाने लगा।

परंतु जैसे ही वे थाना सिटी के पास पहुंचे तो थाना सिटी प्रभारी राजवंत सिंह आरोपित को थाने में ले जाने लगे। लेकिन प्रदर्शनकारियों द्वारा इसका विरोध किया गया और इसी गहमागहमी में माहौल बहुत तनावपूर्ण भी हो गया। लेकिन बाद में पुलिस ने भीड़ को देखते हुए प्रदर्शनकारियों के साथ हो गए और वे आरोपित को धरनास्थल पर पहुंच गए। जिसके पश्चात एसपी जसप्रीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें- पंजाब बंद के बीच हादसा, CM मान का बैनर उतार रहा युवक 11 हजार वोल्ट करंट की चपेट में आया, मौके पर तोड़ा दम

पूछताछ में दो संदिग्धों की दी जानकारी

इस दौरान संस्था के पदाधिकारियों शंकर शर्मा, गुरसेवक भाणा आदि ने जब उक्त युवक से पूछताछ की तो उसके द्वारा उसे सप्लाई करने वाले दो व्यक्तियों की जानकारी दी गई। जिसके पश्चात उनके द्वारा पुलिस से इस मामले में कार्रवाई की मांग उठाई गई।

जिसके चलते एसपी जसप्रीत सिंह ने सभी को विश्वास दिलाया उक्त युवक के साथ-साथ इसे सप्लाई करने वाले व्यक्तियों तथा जांच करके इस नैटवर्क में शामिल सभी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिसके पश्चात लोगों द्वारा आरोपित पुलिस के हवाले किया गया।

यह भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में सड़कों पर उतरा जनसैलाब, मानसा की SHO सस्पेंड; Photos में देखें पंजाब के हालात