फरीदकोट में सुखबीर बादल ने दी गरंटियां, दुकानदारों को अफसर राज और गैंगस्टरवाद से मुक्ति दिलाने का किया वादा
फरीदकोट पहुंचे अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने छोटे दुकानदारों को सस्ती बिजली, ...और पढ़ें

फरीदकोट पहुंचे सुखबीर बादल संबोधन करते हुए।
HighLights
छोटे दुकानदारों को बिजली बिलों में विशेष रियायत मिलेगी।
सरकारी दफ्तरों की धक्केशाही से मुक्ति दिलाने का वादा किया।
आठवीं के बाद हर स्कूल में स्किल ट्रेनिंग शुरू होगी।
जागरण संवाददाता, फरीदकोट। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने फरीदकोट जिले के दौरे पर पहुंचे बादल ने सबसे पहले जैतो में व्यापारियों के साथ संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वादा किया कि पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने पर छोटे दुकानदारों को बिजली बिलों में विशेष रियायत दी जाएगी।
साथ ही उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने और अधिकारियों की कथित धक्केशाही से भी मुक्ति दिलाई जाएगी। सुखबीर बादल ने कहा कि छोटे दुकानदार प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। शहरों और कस्बों में हजारों परिवार छोटे कारोबार के सहारे अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं, लेकिन बढ़ते बिजली खर्च और सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली के कारण उन्हें कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने कहा कि व्यापारियों को सरकारी औपचारिकताओं में उलझाने के बजाय ऐसा माहौल दिया जाएगा, जिसमें वे बिना किसी परेशानी के अपना कारोबार चला सकें।
यह भी पढ़ें- 'भ्रष्टाचारियों का हिसाब शुरू, अब सुखबीर बादल की बारी...', पंजाब में खेल मैदानों के शुभारंभ पर बोले सीएम भगवंत मान
कानून व्यवस्था ठीक करने का दावा
प्रदेश की मौजूदा कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सुखबीर बादल ने दावा किया कि पंजाब में अमन-कानून की स्थिति को दुरुस्त करना उनके लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं है। उन्होंने कहा कि वे पंजाब का लॉ एंड ऑर्डर एक दिन में ठीक कर देंगे।
उन्होंने गैंगस्टरवाद पर भी प्रहार करते हुए कहा कि लोगों की जान-माल की सुरक्षा और प्रदेश में शांति बनाए रखना किसी भी सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। प्रशासन को स्पष्ट दिशा-निर्देश देकर कानून व्यवस्था में सुधार किया जा सकता है और लोगों का सुरक्षा के प्रति विश्वास बहाल किया जा सकता है।
8वीं के बाद हर स्कूल में मिलेगी स्किल ट्रेनिंग
शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की घोषणा करते हुए सुखबीर बादल ने कहा कि अकाली दल की सरकार बनने पर आठवीं कक्षा के बाद प्रदेश के हर स्कूल में स्किल ट्रेनिंग शुरू की जाएगी। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ तकनीकी और व्यावसायिक हुनर से भी लैस करना है, ताकि वे भविष्य में नौकरी तलाशने के बजाय अपना कारोबार शुरू करने के भी काबिल बन सकें।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्रियां हासिल करना रोजगार की गारंटी नहीं है। विद्यार्थियों को स्कूल स्तर से ही व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाना जरूरी है। इससे युवा अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार हुनर सीखकर रोजगार हासिल कर सकेंगे और आत्मनिर्भर बन पाएंगे।
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस का 'पंजाब मंगदा इंसाफ' अभियान शुरू, जनता के सुझावों से बनेगा घोषणा पत्र
लोगों के सामने रखीं प्राथमिकताएं
सुखबीर बादल ने कहा कि शिक्षा, व्यापार और कानून व्यवस्था पंजाब के विकास के अहम आधार हैं। युवाओं को हुनरमंद बनाने, छोटे व्यापारियों को आर्थिक राहत देने और प्रदेश में सुरक्षित माहौल कायम करने के लिए ठोस नीतियां बनाई जाएंगी। उन्होंने दावा किया कि अकाली दल की सरकार बनने पर इन मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
इस अवसर पर रमिंदर सिंह आमला, सूबा सिंह बादल, लाली बादल, यादविंदर सिंह यादि जैलदार सहित अकाली दल के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- संगरूर बस हादसा: पंजाब मुख्यमंत्री मान ने व्यक्त किया शोक, हादसे में मारे गए लोगों और घायलों की लिस्ट जारी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।