विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरीदकोट में दिखा हाईवोल्टेज ड्रामा, चोरी की पिकअप रिकवर करने पहुंची पुलिस, आरोपी को अपनी पिस्तौल से लगी गोली

Published: Sun, 11 Oct 2026 01:03 PM (IST)

फरीदकोट में बठिंडा से चोरी पिकअप बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग करने वाला आरोपी जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी और बदमाश से बरामद पिकअप।

अस्पताल में उपचाराधीन आरोपी और बदमाश से बरामद पिकअप।

HighLights

  1. फरीदकोट में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई।

  2. बठिंडा से चोरी हुई पिकअप गाड़ी बरामद की गई।

  3. आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई, पैर में लगी गोली।

संवाद सहयोगी, फरीदकोट। बठिंडा से चोरी की गई पिकअप गाड़ी बरामद करने के दौरान फरीदकोट में पुलिस और आरोपी के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर पिस्तौल से फायरिंग कर दी। पुलिस ने आरोपी पर काबू पाने का प्रयास किया तो उसे अपनी ही पिस्तौल से गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया।

आरोपी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल आरोपी की पहचान गुरुहरसहाय निवासी रमन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बठिंडा से एक पिकअप गाड़ी चोरी हुई थी। चोरी के बाद गाड़ी को होंडा सिटी कार के साथ टो करके फरीदकोट लाया जा रहा था।

गाड़ी चोरी होने की सूचना मिलने पर बठिंडा पुलिस के एएसआई सुखदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसका पीछा शुरू किया। पिकअप में जीपीएस सिस्टम लगा होने के कारण पुलिस को उसकी लोकेशन लगातार मिलती रही।

यह भी पढ़ें- पटियाला में दिल दहला देने वाली वारदात, पोते की गर्दन पर दातर रखकर दादा से लूटे मोबाइल और नकदी, आरोपी फरार

आरोपी ने पुलिस पर चला दी गोली

पुलिस टीम पीछा करते हुए फरीदकोट पहुंची और तलवंडी रोड से चोरी की गई पिकअप बरामद कर ली। इस दौरान जब पुलिस ने आरोपी रमन कुमार को काबू करने का प्रयास किया तो उसने कथित तौर पर पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। इस घटनाक्रम में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए, जबकि खुद की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया।

पिकअप के चालक ने बताया कि गाड़ी चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित कर दिया गया था। इसके बाद जीपीएस की मदद से पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और फरीदकोट पहुंचकर उसे बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें- गुरुद्वारा बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर मचा बवाल, CM मान ने की निंदा; अकाली दल की चुप्पी पर भी उठे सवाल

पुलिस ने घटना की जांच की शरू

मामले के संबंध में एसपी नरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। बठिंडा के एएसआई सुखदीप सिंह की शिकायत के आधार पर घायल आरोपी रमन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि इस वारदात में आरोपी के साथ कुछ अन्य व्यक्ति भी शामिल हो सकते हैं। पुलिस उनकी पहचान करने और पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में ऑल इज वेल! गुटबाजी भूलकर एक मंच पर आए चन्नी-वड़िंग, क्या गिले-शिकवे भुलाकर एकजुट हुए नेता?