विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुम हुए बच्चे को माता-पिता को सौंपा

By JagranEdited By:
Published: Wed, 02 Mar 2022 04:28 PM (IST)

नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन की टीम ने गुम हुए बच्चे को परिवार से मिलाया।

गुम हुए बच्चे को माता-पिता को सौंपा
गुम हुए बच्चे को माता-पिता को सौंपा

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन फरीदकोट की टीम को 22 फरवरी को 1098 नंबर पर जानकारी मिली की जैतो में 16 वर्ष का लड़का गुम हो गया है। टीम ने बच्चे के घर विजिट की और थाना जैतो के एसएचओ गुरमीत सिंह से मिलकर बच्चे के गुम होने की जानकारी दी गई। बच्चे की डीडीआर दर्ज करवाई गई और बच्चे की गुम होने की जानकारी जिले के सभी चाइल्ड लाइन को ईमेल द्वारा दी गई और सोशल मीडिया पर भी बच्चे की फोटो अपलोड की गई।

एक मार्च को चाइल्ड लाइन श्री अमृतसर की सेटर कोअर्डिनेटर को काल कर दुबारा फिर अमृतसर के सभी गुरुद्वारा साहिब में विजिट करने को कहा गया। अमृतसर चाइल्डलाइन टीम की तरफ से श्री हरमंदर साहिब में विजिट की और बच्चा उनको वहा से मिला गया और उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी चाइल्ड लाइन फरीदकोट को दी। बच्चे के माता-पिता को बताया गया। चाइल्ड लाइन टीम और बच्चे के माता पिता श्री अमृतसर चाइल्ड लाइन दफ्तर में गए और बच्चे को और उसकी फैमिली को टीम की तरफ से अमृतसर के सीडब्ल्यूसी चेयरमैन जी के सामने पेश किया गया और कागजी करवाई पूरी करने के बाद बच्चा सही सलामत परिवार को सौंप दिया गया। बच्चे के माता पिता बच्चे से मिलकर बहुत खुश हुए और चाइल्ड लाइन टीम का उन्होने धन्यवाद किया।

इस मौके पर सेंटर कोआर्डिनेटर सोनिया रानी, काउंसलर ज्योति बाला, टीम मैंबर पलविदर कौर , विकेश कुमार सुबाश चंदर मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।