विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लावारिस मिले बच्चे को परिवार को सौपा

By JagranEdited By:
Published: Tue, 04 Jan 2022 10:10 PM (IST)

नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन ने लावारिस बच्चे को परिजनों से मिलाया।

लावारिस मिले बच्चे को परिवार को सौपा
लावारिस मिले बच्चे को परिवार को सौपा

संवाद सहयोगी, फरीदकोट

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के सहयोग से संचालित नेचुरल केयर चाइल्ड लाइन को 1098 नंबर फोन कर किसी ने बताया के माई गोदड़ी के नजदीक एक बच्चा जिसकी उम्र 14 साल है उसकी दिमागी हालत भी ठीक नहीं है वह कुछ बोल नहीं सकता लावारिस हालत में घूम रहा है। इसकी जानकारी बाल भलाई कमेटी के चेयरमैन हरदास सिंह को दी गई। चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और बच्चे को अपने साथ ले आई। थाना सिटी में डीडीआर एंट्री दर्ज करवाई गई। बच्चे को बाल बनाई कमेटी के चेयरमैन हरदास सिंह के सामने पेश किया गया। बच्चे को टेंपरेरी तौर पर एक रात के लिए सखी वन स्टाप सेंटर में रखा गया।

इस दौरान बच्चे के पिता का फोन चाइल्ड लाइन के कोआर्डिनेटर को आया तो पता चला कि बच्चा कोटकपूरा अपने रिश्तेदारी में माता के साथ रहने आया हुआ था और गलती से रास्ता भटक गया बच्चे के माता-पिता ने कहा के हम बच्चे को लेने फरीदकोट आ रहे हैं। बच्चे और उसके पिता को बाल भलाई कमेटी के चेयरमैन हरदास और कमेटी के सामने पेश किया गया। चेयरमैन को आदेश के अनुसार सारी कागजी कार्रवाई पूरी की और बच्चे को सही सलामत उसके पिता के हवाले कर दिया।

इस मौके पर बाल भलाई कमेटी के मेंबर एडवोकेट अविनाश कौर तेजिदर पाल कौर और चाइल्डलाइन टीम कोआर्डिनेटर सोनिया रानी, टीम मेंबर पलविदर कौर, सुभाष चन्द्र, विकेश कुमार,राजवीर कौर और काउंसलर ज्योति बाला और सखी वन स्टॉप सेंटर कोआर्डिनेटर वंदना उपस्थित रहे। ---------------- पिस्तौल के साथ कार सवार गिरफ्तार

जासं, लंबी (श्री मुक्तसर साहिब)

थाना लंबी के एएसआइ सुखमंदर सिंह की अगुआई में पुलिस ने मंडी किल्लियांवाली में नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार गुरचरन सिंह उर्फ निम्मा निवासी जवाहर नगर, मंडी डबवाली को एक अवैध पिस्तौल तथा 32 बोर के तीन कारतूसों के साथ गिरफ्तार किया। आरोपित ने पुलिस पार्टी के रोकने पर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे काबू कर लिया गया। उसके खिलाफ आ‌र्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।